पहली रैली में नड्डा दिल्ली से तो यूपी से योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह जुड़ेंगे
Lucknow, (Uttar Pradesh, India)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तर प्रदेश में जनसंवाद करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ की उपलब्धियां व ऐतिहासिक निर्णय जनता से साझा करेंगे। इसके साथ ही जन-जन की सहभागिता से आत्मनिर्भर भारत के मोदी जी के मंत्र का संचार करेगें। पार्टी जनसंवाद रैलियों के माध्यम से बूथ स्तर तक संवाद करने के लिए प्लेटफार्म तैयार कर चुकी है। रैलियों को लेकर तैयारियां अब अन्तिम दौर में है। संवाद व सम्पर्क के तहत पार्टी के सतत चल रहे कार्यक्रमों से मिले अपार जनसमर्थन के बाद पार्टी जनसंवाद रैलियों में डिजिटल माध्यमों से लाखों की संख्या में अभूतपूर्व ढंग से लोगों को रैलियों से जोड़ने के काम में जुटी है।
दिल्ली से नड्डा, लखनऊ से योगी और स्वतंत्र देव सिंह
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लगातार प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मण्डल तथा बूथ स्तर पर रैली की तैयारियों को लेकर संवाद कर रहे है। 21 जून को होने वाली पश्चिमांचल की जनसंवाद रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा राजधानी दिल्ली से जुडेगें, जबकि रैली का संचालन प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय से होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष. स्वतंत्र देव सिंह सम्मलित होगें।
21 जून की रैली में पश्चिम और बृज क्षेत्र की रैली
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला रहा है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार की उपलब्धियां तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश में तीन जनसंवाद रैलियों के द्वारा हर गांव, गरीब तक डिजिटल माध्यम से पहुंचेगी। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की पहली जनसंवाद रैली 21 जून को होगी जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा सम्बोधित करेगें। पश्चिमांचल की इस रैली में पश्चिम व ब्रज क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित जनसामान्य भी जनसंवाद में शामिल होगें।
24 को काशी-गोरखपुर व 27 जून को कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र की रैली
24 जून को होने वाली पूर्वांचल की जनसंवाद रैली को केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सम्बोधित करेगें, जिसमें काशी व गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व जनता सम्मलित होगी। वहीं अवध व कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सम्मलित मध्यांचल जनसंवाद रैली 27 जून को होगी, जिसे केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी सम्बोधित करेगीं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्येक रैली में 10 लाख से अधिक लोगों को मोबाइल में लिंक भेजकर रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रही है तथा उनसे अनुरोध भी किया जा रहा है कि वह अपने परिवार व अन्य मित्रों के साथ डिजिटल माध्यम से रैली में सम्मलित हों। इसके साथ ही पार्टी के फेसबुक एकाउन्ट, यू टयूब चैनल व ट्वीटर के माध्यम से भी लाखों की संख्या में जुटे लोगों से भाजपा की अभूतपूर्व जनसंवाद रैली की तैयारियां पार्टी कर रही है।
पार्टी की तैयारी
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से रैली को लेकर सतत संवाद कर रहे है तथा विस्तार पूर्वक रैली की योजना-रचना बनाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। जनसंवाद रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश, क्षेत्र व जिला स्तर पर टीमें गठित की गई हैं, जो मानीटरिंग के काम में भी लगी है। प्रदेश में कार्य विभाजन के आधार पर प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया, डाटा संग्रह, मीडिया आदि से सम्बधित व्यवस्था पार्टी के पदाधिकारी अपनी टीम के साथ संभाले हुए है। पार्टी के महिला, युवा, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति मोर्चे भी तैयारियों में जुटे हुए हैं और जनसंवाद रैली का प्रसार-प्रसार कर रहे है। पार्टी किसान, प्रवासी मजदूर, व्यापारी, अधिवक्ता, लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रबुद्धवर्ग, मत्स्यपालक, पटरी दुकानदार, दिव्यांग, ट्रांसपोर्ट, लघु एवं सीमान्त किसान, इन्फ्रास्ट्रक्चर आदि सभी सामाजिक वर्गो तथा सामाजिक संगठनों को रैली से जोड़ने का काम कर रही है। पार्टी की जनसंवाद रैलियों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी का डिजिटल प्लेटफार्म तैयार है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026