Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. काशी की तर्ज पर आगरा में बन रहे श्रीमनकामेश्वर मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य का शुक्रवार को महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। इसके बाद महापौर श्रीमनकामेश्वर मंदिर पहुंची और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। महापौर ने यह भी रहस्य खोला कि मंदिर का कॉरिडोर क्यों बन रहा है।
श्रीमनकामेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण 3.54 करोड़ रुपए की लागत से नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। मार्च, 2024 में महापौर द्वारा श्रीमनकामेश्वर मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया था।

बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद महापौर ने कहा कि वह बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए काफी पहले से श्रीमनकामेश्वर मंदिर आती रहती हैं। महापौर बनने से पहले एक बार बाबा के दरबार में आई। भक्त बहनों को कहते हुए सुना कि हर कहीं विकास हो रहा, लेकिन हमारे बाबा भोलेनाथ के दरबार में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। तभी से सोच रखा था कि मौका लगेगा तो वह यहां पर विकास कार्य अवश्य करवाएंगी।

इसके बाद बाबा का ऐसा आशीर्वाद मिला कि वह महापौर बन गईं और आज उनके कार्यकाल में श्रीमनकामेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अब कोरिडोर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा और बाबा भोलेनाथ का दरबार और भव्य हो जाएगा।
इस दौरान श्रीमनकामेश्वर मंदिर के महंत श्री योगेश पुरी, श्रीमनकामेश्वर मंदिर के बड़े महंत हरिहर पुरी, वरिष्ठ समाजसेवी टीकम सिंह कुशवाहा, बंटी ग्रोवर और अन्य मौजूद रहे।
- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का अनूठा रूप: गोरक्षपीठाधीश्वर की परंपरागत वेशभूषा में दो घंटे से अधिक समय तक किया विशेष पूजन - October 20, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा में गूंजी आगरा के सांसद नवीन जैन की आवाज: UNGA के 81वें सत्र में रखा भारत का पक्ष, वैश्विक व्यापार और कानूनी सुधारों पर दिया जोर - October 20, 2026
- आगरा की लायर्स कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व: मंदिर श्री सर्वेश्वर धाम में पारंपरिक रूप से हुआ शास्त्र और शस्त्र पूजन - October 20, 2026