जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के दस पदों पर आवेदन जारी किये गए हैं।
Noida (Uttar Pradesh, India)। Oil India में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड, नवरत्न पब्लिक सेक्टर, नोएडा ऑफिस में हो रही है। यहां पर जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के दस पदों पर आवेदन जारी किये गए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए एक जुलाई 2020 का आखिरी समय है।
पदों का विवरण
सीनियर असिस्टेंट (स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड – VII)- 3 पद
सीनियर असिस्टेंट (हिंदी ट्रांसलेटर ग्रेड- VII)- 1 पद
जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर)- 5 पद
जूनियर असिस्टेंट (हिंदी टाइपिस्ट-कम कंप्यूटर ऑपरेटर)- 1 पद
जरूरी योग्यता-
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 6 माह का डिप्लोमा कंप्यूटर एप्लीकेशन में होना जरूरी है। उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए एमएस वर्ड और पॉवरपॉइंट की जानकारी होने के साथ टाइपिंग स्पीड भी 30 शब्द प्रति मिनट होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा-
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष है।
OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष है।
आवेदन के लिए यहां करें क्लिक
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026