यह सिकरवारों का क्षेत्र, मंदिरों को मुगल काल में तोड़ा गया,पुरातत्व विभाग से संरक्षण की मांग
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी के ग्राम सांथा में प्राचीन हिन्दू सभ्यता दबी होने के प्रमाण मिले हैं। आगरा सिविल न्यायालय में चल रहे तेजोमहालय, श्रीकृष्ण विग्रह व कामाख्या माता मंदिर केस के वादी व अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने फतेहपुर सीकरी के ग्राम सांथा में स्थित सिकरवारों की कुल देवी मन्दिर पर जाने के दौरान मूर्तियों को देखा।
ग्रामवासियों से जानकारी करने पर पता चला कि गांव में शमशान बनाने के दौरान खुदाई में कुछ मूर्ति मिली हैं। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के आगरा सर्किल के पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर डीवी शर्मा को फोटो भेजा तो उन्होंने बताया कि एक प्रमुख मूर्ति विष्णु की लग रही है जोकि 8 वीं शताब्दी के आसपास की है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कुल देवी मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिकरवार और महामंत्री अधिवक्ता नरेश सिकरवार से बात की। उन्होंने अवगत कराया कि यह क्षेत्र उनके पूर्वजों का है। यहाँ मन्दिर थे जिन्हें मुस्लिम काल में तोड़ा गया।
सांथा के ग्रामवासियों शिवराज सिंह, बृजराज सिंह, वासुदेव सिंह, कपूरचंद सिकरवार, सिब्बू, लायक सिंह, नारायण सिंह, पूर्व प्रधान लाल सिंह व वर्तमान प्रधान डॉ. सियाराम से भी बात की। सभी ने यही बताया कि यह क्षेत्र सिकरवार क्षत्रियों का था।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने मांग की है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मूर्तियों को संरक्षित करे। इस क्षेत्र में उत्खनन कर भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास का पता लगाए।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तक अभी पढ़िए
अयोध्याः 6 दिसम्बर 1992 से 22 जनवरी, 2024 तक Ayodhya From December 6, 1992, to January 22, 2024
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026