उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को दीपावली का तोहफा दे रही है। जिन लोगो का बिजली का बिल बकाया है उन लोगो की दीपावली पर बिजली नहीं कटेगी। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने रविवार को अफसरों को निर्देश जारी किए है।
त्यौहारों तक किसी भी घरेलू श्रेणी के बकाएदारों की बिजली को नहीं काटा जाए
शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के बिजली बकायादारों को इससे राहत मिलेगी। पावर कारपोरेशन चेयरमैन ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अफसरों को निर्देश दिए कि त्यौहारों तक किसी भी घरेलू श्रेणी के बकाएदारों की बिजली को नहीं काटा जाए।
निर्देश पूर्वांचल निगम के एमडी ने निर्देश दिए थे
इस बीच रविवार को अवकाश के बावजूद बिजली निगम के सभी वितरण खंड और उपखंड खुले रहे। इस महीने राजस्व कम जमा होने पर कार्यालयों को खोलने के साथ कैश काउंटर खोले जाने का निर्देश पूर्वांचल निगम के एमडी ने निर्देश दिए थे।
नगरीय वितरण मंडल में पिछले महीने के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में उपभोक्ताओं की संख्या 2.28 लाख है। इनमें से 1.20 लाख उपभोक्ताओं का नियमित बिजली बिल बन जाता है। जबकि करीब चालीस हजार उपभोक्ता दो से दिन महीने में बिल का भुगतान करते है। बीस हजार उपभोक्ताओं का रिकार्ड तो है, लेकिन वे नान ट्रेसेबल श्रेणी में है।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026