ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा
डॉ भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. जिला प्रशासन आगरा द्वारा आयोजित “ताज महोत्सव” के अन्तर्गत “संस्कार भारती” ने 20 फरवरी 2025 को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र भवन, शाहगंज, आगरा पर “चित्रकला प्रदर्शनी” एवं कला संवाद का आयोजन किया। इस दौरान मोदी की सराहना की गई। कलाओं को सुरक्षित करने के लिए संस्कार भारती को भी मुक्त कंठ से सराहा गया। वक्ताओं ने अनेक सुझाव भी दिए।
दीप प्रज्वलन से शुभारंभ
चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके डॉक्टर प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एस एन मेडिकल कॉलेज, आगरा; प्रो लवकुश मिश्रा, डीन, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, डॉ बी आर आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा; श्री लक्ष्मण दास अग्रवाल, डायरेक्टर, श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन, आगरा; सतीश मांगलिक डायरेक्टर शांति मांगलिक हॉस्पिटल, आगरा; प्रो पूनम सिंह प्राचार्य, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा; डा. गिरधर शर्मा, मुख्य प्रबन्ध निदेशक, सेन्ट एण्ड्रूज शैक्षिक समूह, आगरा एवं संस्कार भारती आगरा के अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा किया गया।

डॉ प्रशांत गुप्ता का वक्तव्य
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यडॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि संस्कार भारती दादी अम्मा की कला को संजोए, जो त्योहारों पर घरों के बाहर आंगन में सजावट करती थी। एकल परिवार में या प्रथा बंद हो गई है।
पूनम सिंह का विचार
बैकुंठी देवी कन्या कॉलेज की प्राचार्य पूनम सिंह ने कहा कि जब शब्द और भाषा नहीं थी तब कला ही व्यक्तियों से संवाद का माध्यम थी। चेतना और चित्त के साथ शरीर का सामंजस्य कला से होता है।

प्रो लवकुश मिश्रा का संबोधन
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पर्यटन विभाग के डीन और जाने-माने शिक्षाविद प्रो लवकुश मिश्रा ने कहा कि चींटी का दाना डालना दयालुता है, यह काम हमारे पूर्वज करते आ रहे हैं। उसी तरह से कला भी हमारे इतिहास को दर्शाती है। उन्होंने एआई की भी चर्चा की। इतिहास की किताबों से गायब पेंटिंग्स का जिक्र भी किया।
डॉ गिरधर शर्मा का वक्तव्य
सेंट एंड्रयूज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के सीएमडी डॉ गिरधर शर्मा ने कहा कि संस्कार भारती कला को संरक्षित कर रहा है। ताज महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम है। संस्कार भारती कला के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

लक्ष्मण दास अग्रवाल की घोषणा
श्री राम चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक और कलाप्रेमी लक्ष्मण दास अग्रवाल ने कहा कि मैं 23 साल से कला प्रतियोगिता करा रहा हूं।। मेरी बेटी ने कला में 1986 में आगरा यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। भारत तेजी से पुनरुत्थान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि भारत आज सुरक्षित हाथों में है। संस्कार भारती से कहा कि आप आर्ट गैलरी बनाओ, मैं अंशदान दूंगा।
सतीश मांगलिक का वक्तव्य
शांति मांगलिक अस्पताल के निदेशक और समाजसेवी सतीश मांगलिक ने कहा कि आरएसएस के सत्संग चालक मोहन भागवत ने ठीक ही कहा है कि हिंदुओं को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। मेरे परिवार के 30 लोग अमेरिका में हैं। वे सब तीन बच्चों पर सहमत हैं। एक बच्चे पर रहे तो हिंदुस्तान का नाम खत्म हो जाएगा।

डॉ साधना सिंह का आभार
पदम श्री योगेंद्र कलाऋषि सम्मान 2026 से सम्मानित चित्रकार और प्रदर्शनी की संयोजक डॉक्टर साधना सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ताज महोत्सव जैसे कार्यक्रम के माध्यम से चित्रकारों को प्रोत्साहन देना कला क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
नंद नंदन गर्ग की जानकारी
संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री नंद नंदन गर्ग ने बताया कि डॉ राम अवतार शर्मा के पुत्र डॉक्टर गिरधर शर्मा और पूरनचंद मांगलिक के पुत्र सतीश मांगलिक अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

आगरा प्रशासन की पहल
पूनम सिंह प्राचार्य, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा ने कहा कि यह स्वागत योग्य है कि आगरा प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी संस्कार भारती के सहयोग से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
संचालन एवं धन्यवाद
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ आभा, दृश्यकला प्रमुख, संस्कार भारती, आगरा महानगर ने किया।

उपस्थित गणमान्यजन
इस अवसर पर आरएसएस के प्रचारक बांकेलाल गौड, छीतरमल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, दीपक कपूर, सुनील मित्तल, अनिल अग्रवाल, श्याम तिवारी, प्रभु दत्त उपाध्याय, डा विजय एम दोहरे, आर एस एस के प्रांतीय अधिकारी केशव शर्मा एवं अशोक कुलश्रेष्ठ, आशीष पाराशर, जगमोहन गुप्ता, चन्द्र शेखर शर्मा, अरविंद रावत, सतीश गुप्ता, दिनेश चंद चूड़ामणि, डा तपस्या सिंह, डा सरोज भार्गव, मधुकर चतुर्वेदी, डा साधना सिंह, संयोजक; प्रो. नीलम कांत, डा मनीषा दोहरे, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो मीनाक्षी ठाकुर, डा तपस्या सिंह , प्रो बिंदु अवस्थी, डा मनोज कुमार, डॉ साधना सिंह, डॉ सरोज भार्गव, कवयित्री और चित्रकार रश्मि सिंह, डा संगीता गुप्ता, नीता गर्ग, डॉ रूपाली खन्ना, मीना अग्रवाल, सुदेश कुमार, रेशमा भसीन, राधा मुकुल गुप्ता, अनिकेत वर्मा, गुरमीत कौर, मोहिनी सक्सेना, राजीव सिंघल, कोषाध्यक्ष; दीपक गर्ग, भाजपा नेता विजय भदौरिया, आदि उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी का समय
संस्कार भारती ब्रज प्रांत के मंत्री नंद नंदन गर्ग ने बताया कि प्रदर्शनी 21 फरवरी को प्रात: 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

संपादकीय
इस पूरे आयोजन की सफलता के केंद्र में यदि किसी एक नाम को रेखांकित करना हो तो वह है नंद नंदन गर्ग। संगठन क्षमता, संवाद कौशल और सांस्कृतिक दृष्टि का जो संतुलित संगम इस कार्यक्रम में दिखाई दिया, वह उनके नेतृत्व का प्रमाण है। कला केवल रंगों का खेल नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा का आईना है—और इस आईने को चमकाने का कार्य नंद नंदन गर्ग ने पूरी प्रतिबद्धता से किया है। संस्कार भारती को सशक्त मंच दिलाना, कलाकारों को जोड़ना और समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों को कला संरक्षण हेतु प्रेरित करना साधारण कार्य नहीं है। यह दूरदृष्टि, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना का परिणाम है। ताज महोत्सव के इस आयाम ने सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व प्रतिबद्ध हो तो सांस्कृतिक पुनर्जागरण केवल विचार नहीं, वास्तविकता बन जाता है।
डॉ भानु प्रताप सिंह, संपादक
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026