
आगरा के अछनेरा थाने में खनन के ट्रैक्टर पकड़ने पर एसओ सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि एसओ रोहित आर्य ने ट्रैक्टर पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों से विवाद किया था। ट्रैक्टर पकड़ने के बाद खनन की रिपोर्ट देरी से भेजी गई थी। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात दो सिपाही सहित एक दरोगा ने खनन मिट्टी में लिप्त दो ट्रैक्टरों को पकड़ा था। दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाया गया था। विभाग में चर्चा थी कि एसओ का ट्रैक्टर पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया था। 207 एमवी एक्ट की कार्रवाई के बाद खनन की रिपोर्ट देरी से भेजी गई थी।
विवाद के बाद तीनों पुलिसकर्मियों की नाइट ड्यूटी के बाद दिन में भी ड्यूटी लगा दी गई थी। यह मामला प्रमुख समाचारों पत्रों सुर्खियां बन गया था। इस प्रकरण को लेकर डीसीपी सोनम कुमार पश्चिमी जॉन ने मामले की जांच सीओ अछनेरा को दी थी।
ट्रैक्टर पकड़ने के प्रकरण की पुष्टि होने के बाद खनन की रिपोर्ट देरी से प्रेषित की गई। पिछले एक हफ्ते से लगातार थाना अछनेरा की सुविधा शुल्कों के आरोपों की शिकायत लगातार मिल रही थी।
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपों में लिप्त पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026
- अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना लिखित परीक्षा नियुक्ति का ऐलान: यूपी की राजनीति में गेम चेंजर बन सकता है सीएम योगी का यह फैसला - November 3, 2026
- ‘युग बदलना है तो पहले स्वयं को बदलें’ — गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में जे.पी. नड्डा - November 3, 2026