Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एन्ड इंजिनीरिंग विभाग द्वारा “पाइथन” विषय पर वेबिनार कराया गया। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रोग्रामिंग के लिए पाइथन का प्रयोग होता है। इसके प्रयोग से हम इंजीनियरिंग की गणनाओं का आसानी से समाधान किया जाता है। मैपिंग स्किल्स के आथित्य वक्ता नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि ये भाषा दूसरी कंप्यूटर भाषाओं से सरल होती है। पाइथन की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कमांड्स के प्रयोग से कोड डिज़ाइन करना बताया। उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से हम डेटा अनलयसिस सम्बन्धी शोध कार्य को आसान बना सकते हैं और इसका प्रयोग स्टैटिस्टिकल तकनीक को इस्तेमाल करने के लिए भी किया जा सकता है। उन्होंने बेसिक्स ऑफ़ पाइथन के बारे में भी बताया।
ये थे मौजूद
वेबिनार में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। नितिन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। संचालन प्रेक्षा शर्मा ने किया। जॉइंट डायरेक्टर ट्रेनिंग एन्ड प्लेसमेंट तथा एफटेल डॉ. धीरज कुमार गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। समन्वयक टीपीओ लव मित्तल ने कहा कि विश्वविद्यालय आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कराता रहेगा। इस दौरान अभिषेक कुमार गुप्ता, मोहन माहेश्वरी, राजेश उपाध्याय, सोनी सिंह, डॉ.स्वाति अग्रवाल, डॉ.आकांक्षा, श्वेता भारद्वाज, शिखा शर्मा, वसीम अहमद, अमित कुमार उपाधयाय, विशाल उपाधयाय, धीरेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026
- Technological Innovation Behind Shining Crown Slot for Romanian Players - October 11, 2026