बागपत: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचकर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश की मोनालिसा और बागपत के फरमान खान की शादी ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस अंतर्धार्मिक विवाह पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने अत्यंत तीखा और विवादित बयान दिया है। साध्वी प्राची ने इस रिश्ते को ‘लव जिहाद’ करार देते हुए मोनालिसा के भविष्य को लेकर डरावनी आशंकाएं जताई हैं।
’35 टुकड़े और फ्रिज में मिलेगी लाश’
बागपत पहुंचीं साध्वी प्राची ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोनालिसा के साथ जल्द ही फरेब होगा। उन्होंने दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर केस और निकिता तोमर हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा, “जब मोनालिसा कमाना बंद कर देगी, तो उसकी लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी। हो सकता है उसकी बॉडी भी फ्रिज में मिले।” साध्वी ने आरोप लगाया कि यह रिश्ता केवल एक साजिश है और आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे।
हिंदू बनकर करनी चाहिए थी शादी
साध्वी प्राची ने कहा कि फरमान को यदि शादी करनी ही थी, तो उसे हिंदू धर्म अपनाना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी की जाती है और उन्हें ‘मदरसा ट्रेनिंग’ के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। उन्होंने इस शादी को समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताया।
हिंदू परिवारों को दी सुअर के दांत पहनाने की नसीहत
विवादित बयानों की कड़ी में साध्वी ने हिंदू परिवारों को एक अजीब सलाह भी दी। उन्होंने अपील की कि वे अपने बच्चों को गले में सुअर के दांत पहनाएं, ताकि ‘विधर्मी’ उनसे दूर रहें। साध्वी ने माता-पिता से अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें किसी के बहकावे में न आने देने की बात कही।
गौरतलब है कि मोनालिसा और फरमान ने केरल में विवाह किया है, जिसके बाद से बागपत के पलड़ा गांव (फरमान का पैतृक निवास) और सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026