विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
इस मैच में जहां ऋतुराज ने 159 गेंद में 220 रन बनाए। वहीं, महाराष्ट्र के बाकी बल्लेबाजों ने 141 गेंद में 110 रन ही बनाए।
ऋतुराज ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने 138.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में यह ऋतुराज का पहला दोहरा शतक था। वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋतुराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।
महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से आए।
महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बावने और अजीम काजी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 35 रन बनाए। बावने ने इसके लिए 54 तो आजीम ने 42 गेंदें लीं।
उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजपूत और शिवम शर्मा को एक-एक विकेट मिले। ऋतुराज से एक ओवर में सात छक्के खाने वाले शिवा सिंह ने अपने नौ ओवर में कुल 88 रन लुटा दिए।
- आगरा के बाह में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, वृद्धा की दर्दनाक मौत, नाती गंभीर - February 26, 2026
- आगरा प्रोबेशन ऑफिस में ‘खेल’: जेम पोर्टल दरकिनार कर चहेतों को बांटे ठेके, डीएम ने बिठाई जांच - February 26, 2026
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज का कमाल: 9 साल के बच्चे की जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल, न्यूरोसर्जन्स ने दिया जीवनदान - February 26, 2026