महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल आज से सिर्फ 5 दिन दूर है और अब तक डिसाइड नहीं हुआ है कि प्लेऑफ में तीसरी टीम कौनसी होगी। आईपीएल में प्लेऑफ के लिए चार टीमें क्वालिफाई होती हैं लेकिन डब्ल्यूपीएल में वैसा नहीं होता। महिला प्रीमियर लीग में सिर्फ 3 टीमें ही क्वालिफाई करती हैं जो टीम पहले पोजिशन पर पॉइंट्स टेबल में फिनिश करती है, वो सीधा फाइनल खेलती है। बाकी दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाता है। हालांकि अब प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस तो क्वालिफाई कर गए हैं लेकिन अब भी एक स्पॉट खाली है।
आरसीबी, गुजरात और यूपी में से कौन मारेगा बाजी?
बीते सोमवार को यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला गया था। जो गुजरात ने 8 रन से जीत लिया। इस मैच का पॉइंट्स टेबल पर तो खासा फरक नहीं पड़ा। लेकिन प्लेऑफ की रेस पर जरूर असर पड़ा है। अब तक कोई भी टीम ऑफिशियली तरीके से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। लेकिन तीसरे टीम के रूप में क्वालिफाई करने के सबसे ज्यादा चांस आरसीबी के हैं।
आज यानी 12 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। अगर आरसीबी यह मैच जीत जाती है। तो वह सीधा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं अगर बैंगलोप यह मैच हार जाती है। तो मामला आकर नेट रन रेट पर फंसेगा। अभी नेट रन रेट सबसे ज्यादा आरसीबी की ही है लेकिन गुजरात जायंट्स के पास एक मैच अभी बाकी है।
दूसरी ओर आरसीबी बुरी तरह हार जाती है और गुजरात भी अपना मुकाबला हार जाती है (गुजरात की नेट रन रेट काफी खराब है)। तो यूपी क्वालिफाई कर सकती है। बता दें कि 15 मार्च को एलिमिनेटर तो 17 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
-एजेंसी
- आगरा के वार्ड 79 मोती कुंज में सीवर लीकेज से नरक बनी जिंदगी: पिछले एक महीने से गंदे पानी के बीच गुजरने को मजबूर हैं लोग - August 23, 2026
- ’चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग’: संस्कार भारती और मां आलय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता - August 23, 2026
- राष्ट्रीय पेनमैन चैंपियनशिप 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न: खंदारी परिसर के जेपी सभागार में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का 12वां अध्याय - August 23, 2026