एशिया कप 2023 के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को नहीं चुना गया है। इस पर उनकी पत्नी उनकी पति और यूट्यूबर धनश्री वर्मा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए तीखा सवाल पूछ दिया है। धनश्री ने बिना किसी का नाम लिए पति के टीम में नहीं चुने जाने पर सवाल खड़े किए हैं।
चहल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘अब मैंने गंभीरता से इस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। क्या अत्यधिक विनम्र और इंट्रोवर्ट होना आपकी ग्रोथ के लिए नुकसानदायक है? या हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक्सट्रोवर्ट और स्ट्रीट स्मार्ट बनना होगा।’
एशिया कप के लिए टीम में भारत की गेंदबाजी लाइनअप में छह तेज गेंदबाजों के अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के रूप में तीन स्पिनर शामिल हैं। चहल को बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि टीम में दो कलाई के स्पिनरों का होना मुश्किल है और कुलदीप कई मायने में चहल से आगे हैं।
अजीत अगरकर ने कहा- ‘वह भारत के लिए शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन कभी-कभी हमें टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर फैसला लेना होता है। अक्षर पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह बल्लेबाजी भी कर सकता है।
कुलदीप यादव लगातार गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय दो कलाई के स्पिनरों को फिट करना मुश्किल हो सकता है।’
- ”हमारी संस्कृति की कहानियों को पूरी दुनिया तक पहुँचना चाहिए”: फिल्म ‘संत तुकाराम’ की दोबारा रिलीज़ पर बोलीं अभिनेत्री शीना चौहान - October 28, 2026
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026
- श्रावस्ती में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना: मायके जाकर टीका लगवाने की जिद पर ससुर ने की 8 माह की गर्भवती बहू की पीट-पीटकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार - October 28, 2026