Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा नगर निगम की सफाई व्यवस्था लोगों के बीच वाहवाही लूटने से नहीं बचती है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। विधायक, मेयर, सांसद भाजपा के हैं। इसके बावजूद लॉयर्स कॉलोनी के लोगों को गंदगी से निजात नही मिल पा रही है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली को लोगों ने अपना दुखड़ा सुनाया। वोट की बात चली तो महिलाओ ने कहा- अबकैं तौ जो हमाई सुनैगो बाय बोट दिंगे। नितिन कोहली ने लोगों की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
लॉयर्स कॉलोनी के लोगों के बुलाने पर नितिन कोहली मौके पर पहुँचे। इस दौरान वहां के लोगों ने उनको घेरकर अपनी अपनी समस्याओं को बताना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकतर लोगों की समस्या वहां की गंदगी थी। लोगों ने कहा कि उनको बदबू और कूड़े से निजात नहीं मिल पा रही है।

नितिन कोहली ने बताया कि विधायक, मेयर और सांसद तीनों ही भाजपा के हैं। लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा को वोट दिया था लेकिन अब लॉयर्स कॉलोनी की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। विधायक, मेयर और सांसद को लोगों के बीच जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए लेकिन ये अपने अपने घरों में ही बैठे रहते हैं। लोग जब इनके कार्यालय में जाते है तब भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, छात्रसभा जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष अंजुमन चौधरी, महिलासभा महानगर अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, महानगर सचिव आकाश वर्मा, पूरण प्रजापति, बिट्टू वाल्मीकि, लोहियावाहिनी प्रमुख महासचिव करनवीर सिंह, उमेश सिंह, राहुल दीवाकर आदि मौजूद रहे।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026