Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल का शहर आगरा स्मार्ट हो रहा है। हजारों करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उत्तर विधानसभा क्षेत्र का पुरानी आबादी मोहल्ला का हाल देखिए। यहां जायजा लेने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली। उनके सामने लोगों ने जो दुखड़ा सुनाया वह सुनने लायक है।
लोगों ने अवगत कराया कि हर तरह की समस्या है। सफाई नहीं होती है। इस कारण भीषण गंदगी है। जलभराव होता है। सरकारी स्तर पर न हैंडपम्प है और न ही सबमर्सिबल। निजी स्तर पर कुछ लोगों ने लगा रखे हैं। मेयर और विधायक सिर्फ वोट मांगने आए थे। इसके बाद दिखाई नहीं दिए। अब इनके यहां किसी कागज पर मुहर लगवाने जाओ तो जवाब मिलता है तो हैं नहीं। अब आप बताएं कहां जाएं।
यहां की समस्याएं देखकर और सुनकर नितिन कोहली का माथा घूम गया। उन्होंने अपने सहायकों से समस्याएं नोट करने के लिए कहा। इस बारे में सोमवार को नगर आयुक्त को अवगत कराएंगे। आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। चिन्ता न करें। लोगों ने कहा कि अब तो सरकार बदलेगी, तभी यहां की हालत बदलेगी।
प्रसपा नेता नितिन कोहली का कहना है– बेहद शर्मनाक बात यह है कि जनता इतनी परेशान है फिर भी जनप्रतिनिधियों ने कभी हाल नहीं जाना। विश्वास के साथ जनता प्रतिनिधि बनाती है, लेकिन इस सरकार में सभी मस्त है, सिर्फ जनता त्रस्त है।
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026
- Winz Casino website: Hier Vangt Je Gelukkige Draai in Nederland - October 12, 2026