देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुआ शादियों का सीजन: जानें 2027 तक के शुभ विवाह मुहूर्त; 13 दिसंबर से खरमास का ब्रेक, 15 जनवरी से फिर गूंजेगी शहनाई

RELIGION/ CULTURE

नई दिल्ली: देवउठनी एकादशी (Devutthana Ekadashi) के पावन पर्व के साथ ही देश भर में विवाह और मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त का सिलसिला विधिवत शुरू हो गया है। शहनाइयों के इस नए सीजन का पहला अबूझ मुहूर्त 21 नवंबर को पड़ रहा है। पंचांगीय गणना के अनुसार, साल 2026 के नवंबर माह में विवाह के 4 और दिसंबर माह में 7 शुभ दिन उपलब्ध हैं। इस साल का अंतिम विवाह मुहूर्त 12 दिसंबर को रहेगा, जिसके बाद खरमास की शुरुआत हो जाएगी। आगामी 2026-2027 के पूरे वर्ष चक्र की बात करें तो कुल 96 दिन विवाह के लिए अत्यंत शुभ रहने वाले हैं, जिनमें सर्वाधिक 34 मुहूर्त मई और जून 2027 के महीनों में मिलेंगे।

16 दिसंबर से धनुमास, 15 जनवरी 2027 से फिर गूंजेंगी शहनाइयां

धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर को सूर्यदेव के धनु राशि (Sagittarius) में प्रवेश करते ही ‘धनुमास’ यानी खरमास की शुरुआत हो जाएगी। आचार्य आशीष शास्त्री के अनुसार, खरमास/मलमास की इस अवधि में विवाह जैसे शुभ एवं मांगलिक कार्यों को वर्जित माना जाता है। यह विराम 14 जनवरी 2027 की रात्रि में सूर्य के मकर राशि (Makar Rashi) में प्रवेश करने (मकर संक्रांति) के साथ समाप्त होगा। इसके उपरांत 15 जनवरी 2027 से एक बार फिर विवाह के मांगलिक आयोजनों का मार्ग प्रशस्त होगा।

​28 जून 2027 तक रहेंगे मुहूर्त, 13 जुलाई से चार महीने का ब्रेक

शादियों का यह वर्तमान चरण बहुत लंबा नहीं चलने वाला है। 13 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक मलमास के कारण विवाह कार्यों पर विराम रहेगा, जिसके बाद 15 जनवरी से 28 जून 2027 तक विवाह के लगातार अच्छे मुहूर्त मिलेंगे। इसके पश्चात शुक्र तारा अस्त होने और 13 जुलाई 2027 को देवशयनी एकादशी आने के कारण विवाह का सीजन लगभग चार महीने के लिए पुनः थम जाएगा। इस दौरान अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीनों में देवशयन की वजह से कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त उपलब्ध नहीं रहेगा।

​ नवंबर 2026 से जून 2027 तक शादी के प्रमुख शुभ मुहूर्त

महीना

विवाह की शुभ तिथियां/तारीखें

कुल दिन

नवंबर 2026

21, 24, 25, 26

4 दिन

दिसंबर 2026

1, 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12

8 दिन

जनवरी 2027

15, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27, 30, 31

11 दिन

फरवरी 2027

2, 9, 10, 11, 14, 20, 21, 27, 28

9 दिन

मार्च 2027

1, 2, 3, 4, 8, 9, 10, 18, 19, 20, 21

11 दिन

अप्रैल 2027

17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30

13 दिन

मई 2027

7, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 18, 19

9 दिन

जून 2027

5, 9, 10, 11, 20, 21, 23, 26, 27, 28

10 दिन

Dr. Bhanu Pratap Singh