रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के साथ ही देश में त्रेतायुग शुरू होने की चर्चा हो रही है। अयोध्या की पावन धारती पर आज के दिन और सपा की तत्कालीन मुलायम सरकार के गोली चलाने वाले दिन की तुलना भी की जा रही है। कारसेवकों पर गोली चलाने वाली सरकार पर अयोध्या की धरती से सीएम योगी ने इशारों में जमकर हमला किया। साथ ही सीएम योगी ने साफ किया कि अब अयोध्या की गलियों में गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी। बता दें कि 1990 में मुलायम सिंह यादव की तत्कालीन समाजवादी पार्टी सरकार में कारसेवकों पर गोलियं चलाई गईं थीं। इसको लेकर बीजेपी लगातार सपा पर हमलावर रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंच से संबोधन किया। सीएम योगी कहा कि ऐसा लग रहा है, हम त्रेतायुग में आ गए हैं। आज हर रामभक्त के हृदय में प्रसन्नता है, गर्व है। आखिर इसी दिन की तो हर भक्त का इंतजार था। श्रीराम जन्मभूमि पूरे विश्व में एकलौता ऐसा जहां इतना लंबा संघर्ष चला।
रामराज्य भेदभाव रहित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या की गलियां दीपोत्सव, रामोत्सव और भगवान राम के नाम से गूंज उठेंगी क्योंकि अवधपूरी में रामलला का विराजना राम राज्य की स्थापना की भी उद्घोषणा है। राम राज्य भेदभाव रहित होगा। भव्य दिव्य राम जन्मभूमि को सच बनने के लिए सभी को धन्यवाद। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को अब सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। अयोध्या सिर्फ नगर या तीर्थ का विकास नहीं है।
हम सबके राम आ गए
अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पूरे देश को राम-राम किया। कहा कि आज हम सबके के राम आ गए हैं, इसके लिए सदियों की प्रतिक्षा, धैर्य और बलिदान के बाद ये सच हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि इस शुभ घड़ी की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
सपा के लिए बढ़ेगी मुसीबत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीते समय में गोलियां चलाने और परिक्रमा रोके जाने का जिक्र किया। सीएम योगी का इशारा सपा सरकार और वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तरफ था। उन्होंने आश्वस्त किया कि अयोध्या या देश अब ऐसा दिन नहीं देखेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समझा जाए तो उन्होंने सपा पर बहुत बड़ा कटाक्ष किया है और वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए मुश्किल बढ़ा दी है।
-एजेंसी
- Envision launches Project Jeevan Setu to promote Health, Nutrition & Sanitation - July 21, 2025
- Sterling Hospitals Achieves 50th Kidney Transplant in 2025, Reinforcing Leadership in Advanced Renal Care - July 21, 2025
- सपा सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले करणी सेना नेता पर एफआईआर, योगेंद्र राणा बोले- मैं माफी नहीं मांगूंगा - July 21, 2025