आगरा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से प्रारंभ होकर गांधी जयंती तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उनमें जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ मिलकर संचालित हो रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में महिलाओं को निःशुल्क परामर्श, जाँच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें खून की जाँच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण जाँचें शामिल हैं। साथ ही मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक भी परामर्श दे रहे हैं।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. शिखा सिंह ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन तक कुल 231 महिलाओं ने इस शिविर का लाभ उठाया।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि की धूम, 4 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - February 15, 2026
- Agra News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - February 15, 2026
- बुलडोजर से नहीं, जख्मों पर मरहम लगाने और दिल जीतने से आएगा असली बदलाव…सपा में शामिल होने से पहले बोले नसीमुद्दीन सिद्दीकी - February 15, 2026