Agra, Uttar Pradesh, India. कोरोना मरीजों की संख्या क्या बढ़ी, ऑक्सीजन संकट को लेकर सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों तक सांसें फूलने लगीं। ऐसे में रोटरी क्लब ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन वैन जैसी कोशिशों से ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने में जुटा है। इसके अलावा मरीजों के खाने, दवा, कोविड केयर सेंटर तक देश भर में प्रयास किए जा रहे हैं। यह कहना है रोटरी क्लब कोविड टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक महाजन का।
रोटरी क्लब की नवीं इंटरसिटी मीट आयोजित हुई। इसमें कई शहरों के रोटरी अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह एक वर्चुअल मीट थी, जो कोविड द सैकेंड एंड थर्ड वेब पर आधारित थी। इसका मकसद कोविड मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए क्लब द्वारा और क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, सरकार को क्या सहायता प्रदान की जा सकती हैं और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना था।

रोटरी क्लब कोविड टास्क फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक महाजन ने रोटरी क्लब द्वारा कोविड की रोकथाम, बचाव और जागरूकता पर किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश शुक्ला ने बताया कि तमिलनाड़ु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में ऑक्सीजन वैन की सुविधा क्लब द्वारा शुरू की गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी सरकार के साथ वार्ता का दौर जारी है और पोलियो मुक्त भारत में अहम भूमिका की तरह ही रोटरी क्लब कोरोना की रोकथाम पर यहां अहम भूमिका निभा सकता है।
चेयरमैन चीफ इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट मीट तरुण सक्सेना, आईपीडीजी किशोर कुमार, डीजीई मुकेश सिंघल, डीजीएन पवन अग्रवाल, डीजीएनडी विवेक अग्रवाल ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।लोगों को जागरूक करने के लिए एक डॉक्टरों का एक पैनल डिस्कशन और संवाद कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें तकरीबन 700 से अधिक लोग कई शहरों से शामिल हुए और डॉक्टरों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। डॉक्टरों के पैनल में आगरा से रोटेरियन डॉ. सुरभि मित्तल, रोटेरियन डॉ. अशोक शर्मा शामिल थे। जनता और डॉक्टरों के बीच मध्यस्थता रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने की।
उन्होंने बताया कि आगरा में भी रोटेरियन डॉ. जयदीप मल्होत्रा और रोटेरियन डॉ. निहारिका मल्होत्रा के निर्देशन में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित और व्यवस्थित करने के लिए रोटरी क्लब की टीम काम कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, सह आयोजक रोटरी क्लब काशीपुर, रोटरी क्लब उरई, रोटरी क्लब झाँसी रानी, रोटरी क्लब अलीगढ़ ओरा, रोटरी क्लब कानपूर ग्रीन की ओर से किया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें –
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026