श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं । उधमपुर में एक गश्ती दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की है, जिसके बाद कार्रवाई में CRPF का एक जवान शहीद हो गए ।
हमले के बाद इलाके में आतंक के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है । उधमपुर के दादू इलाके में सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के संयुक्त दल पर आतंकियों ने फायरिंग की ।
यह हमला उस इलाके में हुआ है, जो कई सालों तक कश्मीर की तुलना में अपेक्षाकृत शांत रहा है। पिछले कुछ वक्त में आतंकवादियों की गतिविधियों में तेजी आई है । खासकर पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में जहां पर काफी घने जंगल और खड़ी पहाड़ियाँ हैं, जो आतंकवादियों के छिपने के लिए बेहद मुफीद जगह हैं
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है. दोनों ओर से अभी भी गोलीबारी हो रही है
साभार सहित
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026