मध्य प्रदेश में होने जा रहे विधान सभा उपचुनाव के लिए ग्वालियर- चम्बल का दौरा
अधिवक्ताओं और युवाओं ने किया स्वागत, तीसरा विकल्प बनकर उभरेगी पार्टी
Bhopal (Madhya Pradesh, India)। राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने जा रहे विधान सभा उपचुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हैदराबाद से फ्लाइट द्वारा भोपाल पहुंचे। वहां से रात्रि को ही सड़क मार्ग से सड़क मार्ग द्वारा ओरछा पहुंचे। राम राजा सरकार और दतिया में माँ पीताम्बरा पीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर 25 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर पहुँचे। उनके साथ राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव जय सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी भूपेन्द्र त्रिपाठी भी हैं। उनका स्वागत करने के लिए युवा उमड़ पड़े। सभाओं में भीड़ दिखाई दी। वंचितों का मेला सा लगा रहा। भाषण सुनने के लिए लोग भवनों की छतों पर चढ़े हुए दिखाई दिए। पर श्री यादव ने चम्बल क्षेत्र की समस्यओं को दूर करने का संकल्प लिया। विश्वासपूर्वक कहा कि मध्य प्रदेश उपचुनाव में पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी।

अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। ग्वालियर सिटी सेंटर में हाईकोर्ट ग्वालियर के वरिष्ठ शासकीय पैनल अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह सेंगर, उनके सहयोगी एड. दिनेश सिंह सिकरवार, एडवोकेट अटल माहौर, रामबरन सिंह माहौर, योगश सिंह और तमाम बुद्धिजीवियों द्वारा सुशील कुमार यादव और जय सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम अधिवक्ता चैंबर आवास पर वाणिज्य कर विभाग के बराबर में संपन्न हुआ।
क्या करेगी राष्ट्रीय वंचित पार्टी
25 अगस्त को ही राष्ट्रीय वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुमावली विधानसभा क्षेत्र के घोषित उम्मीदवार एड. दिनेश सिंह सिकरवार के साथ ग्वालियर के संबंध में राजनीतिक बैठक की। वहां से शाम को मुरैना प्रवास पर पहुँचे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के अविलंब विस्तार और विधानसभा उपचुनाव हेतु योग्यतम प्रत्याशियों के संबंध में चर्चा की। कहा कि राष्ट्रीय वंचित पार्टी मध्य प्रदेश में जनहितैषी पार्टी बनकर उतरेगी। जनता की सेवा पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेगी। मध्य प्रदेश में तीसरे विकल्प रूप में जनता के समक्ष जायेगी। आगामी चुनाव में ऐतिहसिक संघर्ष और संकल्प शक्ति प्रदर्शन पर जनमत का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्रीय वंचित पार्टी के विधायक चुनकर आयेंगे। हमारे जनप्रतिनिधि बेहतर तरीके से कैसे जनता जनार्दन की सेवा की जाती है और कैसे जानी चाहिए, इसकी मिसाल बनेंगे।

घोषणा पत्र में शामिल होंगे ये मुद्दे
मुरैना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस संबध में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुमावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -5 के पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार एड दिनेश सिंह सिकरवार ने चंबल संभाग और विशेष कर पाँचों विधानसभा सीटों के ग्रामीण विकास और कृषि और शहरी क्षेत्रों के मजदूरों, किसानों, शिक्षित, अशिक्षित बेरोजगारों, युवाओं व अतिथि शिक्षकों, आशा कार्यकर्ताओं, आँगनवबाडी़ कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं तथा विशेषकर दिव्यांगजनों, कृषि, पशुपालन आदि महत्वपूर्ण दूसरे विषयों पर चर्चा करने के बाद अपनी ओर से एक मसौदा विकास के संबंध में प्रस्तुत किया। आग्रह किया कि पार्टी इन क्षेत्रीय मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करे, जिससे यहाँ के लोगों का समग्र विकास हो सके और शोषण बंद किया जा सके। इस अंचल के लोगों के गरीब, मजदूर, किसान, बेरोजगारों के पलायन को रोका जाये। जातीयता का जहर फैलाकर जो सियासत की जा रही है उसे रोका जा सके। चंबल संभाग के युवाओं ने हमेशा देश की बलिदानी सेवा की है लेकिन अभी तक तमाम नेताओं ने देश को गौरवान्वित करने वाले यहाँ के युवाओं, बेरजगारों, मजदूरों, किसानों के साथ ऐतिहासिक अत्याचार शोषण किया है। इस अत्याचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय वंचित पार्टी जन-मत के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए एकजुट होकर दुःख, दर्द में भागीदार बनकर संघर्ष करेगी।

चम्बल घाटी के लिए संघर्ष होगा
बैठक में एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार के मसौदे की वंचित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने मंजूरी प्रदान की। कहा कि अंतिम श्वांस तक चंबल घाटी के लोगों के साथ सक्रिय होकर संघर्ष करूंगा। मुझे चंबल के वीर सपूतों, शहीदों और यहाँ के वीर नौजवानों, मेहनतकश किसानों और मजदूरों पर गर्व है। मैं यहाँ की माटी और यहाँ के लोगों को सर झुकाकर प्रणाम करता हूँ।
सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया
पार्टी अध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बैठक के बाद अम्बाह और पोरसा का भ्रमण किया। पोरसा शिवम कॉलेज के निदेशक दिनेश शर्मा और एड. सतेन्द्र सिंह तोमर को उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनके निवास पहुंच कर पार्टी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पोरसा लम्बे समय से सेवा कार्य कर रहे जनप्रतिनिधि मोहन सिंह तोमर का भी सम्मान किया। सम्मानित समाजसेवियों से अंचल के लोगों और यहाँ की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। सहमति बनी कि जल्दी से जल्दी यहाँ की समस्याओं को समाप्त कर यहाँ के लोगों के साथ हो रहे शोषण को समाप्त किया जा सकता है। मुरैना दौरे के बाद पार्टी अध्यक्ष शिवपुरी और भिंड के दौरे पर पहुंचे।

- Lucky Dreams Casino : Apprenez à connaître les fonctionnalités et les top jeux au Canada - September 26, 2026
- BetBoom Casino – Vem driver plattformen - September 25, 2026
- Blijft het veilig om geld te storten en te spelen bij Spinorhino Casino voor Belgische spelers? - September 24, 2026