kirti kumar

देश को आजाद कराने में संघ की प्रमुख भूमिकाः कीर्ति कुमार

NATIONAL POLITICS PRESS RELEASE REGIONAL RELIGION/ CULTURE

आजादी के अमृत महोत्सव में हो रहे कार्यक्रम

स्वयंसेवकों ने आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए

Agra, Uttar Pradesh, India. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पश्चिम महानगर की कैलाश भाग की टीम अमृत महोत्सव सप्ताह मना रही है। हर दिन कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रवाद की बात हो रही है। आम जनता तक राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखने का संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

क्रांतिकारियों से संपर्क करने कोलकाता गए

इसी क्रम में पांचवें दिन बी.सी.एस. अन्ना आइकॉन कॉम्पलेक्स, सिकंदरा में ‘राष्ट्रवादी स्वर’ के उद्देश्य से पत्रकारों से संवाद किया गया। संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख बृज प्रांत कीर्ति कुमार ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार भारत की आजादी के लिए कई बार जेल गए। उन्होंने स्कूल में वंदेमातरम का नारा लगाया। इस कारण सजा मिली। रानी विक्टोरिया के जन्मदिन की मिठाई फेंक दी। चिकित्सा की पढ़ाई के लिए कोलकाता गए लेकिन मुख्य उद्देश्य क्रांतिकारियों से संपर्क करना था।

सुशील शर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह, प्रवीन शर्मा एवं अन्य पत्रकार।

सरसंघचालक का पद छोड़कर आजादी के लिए जेल गए

उन्होंने बताया कि हेडगेवार कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जब उन्होंने देखा कि कांग्रेस का उद्देश्य तो कुछ और ही, इसलिए 1925 में संघ की स्थापना का। उन्होंने संघ शाखाओं पर आजादी के ध्वज के रूप में भगवा फहराया। संघ के सरसंघचालक का पद छोड़कर आजादी के लिए जेल गए। 1940 में उनका देहावसान हो गया। फिर माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी के नेतृत्व में संघ ने आजादी के ले संघर्ष किया। गुरुजी के प्रयासों से ही कश्मीर आज भारत का अंग है। स्वयंसवेकों ने आजादी की लड़ाई में अनगिनत बलिदान किए लेकिन इन्हें इतिहास में नहीं पढ़ाया जाता है।

राष्ट्रवाद की ज्योति को प्रज्ज्वलित रखें

कीर्ति कुमार ने पत्रकारों से अपेक्षा की कि राष्ट्रवाद की ज्योति को प्रज्ज्वलित रखें। पत्रकारों ने भी अपने अनुभव बताए। आजादी में अनेक युवाओं ने अपनी जवानी होम कर दी। शाहजहांपुर के अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह को एक ही दिन फांसी दी गई। आज के युवा कल के भविष्य हैं। संघ के पश्चिम महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने बताया कि उनके आदर्श रानी झांसी और सरदार भगत सिंह हैं। संघ से सतत प्रेरणा मिलती है।

डॉ. दिग्जेन्द्र सिंह ने कही ये बात

कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के जानेमाने डेंटल सर्जन डॉ. दिग्जेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि हर पेशे में कठिनाइयां आती हैं। हमें इनसे जूझना है। विद्यार्थी टोली के प्रमुख हरीकांत ने कार्यक्रम की भूमिका के बारे में बताया। कहा कि युवा पत्रकार बढ़ते हुए भारत में अपना योगदान दें। नए भारत को ऊंचाई पर ले जाने में सहयोग करें।

कीर्ति कुमार और विनीत शर्मा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।

समाजहित के समाचारों को प्रमुखता दें

जनसंदेश टाइम्स के कार्यकारी संपादक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमें समाजहित के समाचारों को प्रमुखता देनी चाहिए। संचालन महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने किया। आईटी एक्सपर्ट गौरव वार्ष्णेय, कुनाल, मंजीत, अनमोल, प्रवीण, रोहित भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

कवि सम्मेलन

अमृत महोत्सव सप्ताह में तृतीय दिवस कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। डॉ. रुचि चतुर्वेदी, एलेश अवस्थी, डॉ. अनुज त्यागी, अवधेश, निहारिका, गर्वित आदि मंच पर रहे। संचालन कवि सूर्यनाथ योगी ने किया। अशोक कुलश्रेष्ठ (प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख), चौधरी राजन सिंह ( महानगर संघ चालक), सचिन (महानगर प्रचारक), विनीत, देवकीनंदन,  योगेश, जयप्रकाश, प्रवीन (भाग विद्यार्थी प्रमुख), नरोत्तम, कुनाल, गौरव, मोहित आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन में कवि और अतिथिगण।
Dr. Bhanu Pratap Singh