Agra (Uttar Pradesh, India) । भारतीय संस्कृति तथा भारतीय राष्ट्रवाद का आधार भारतीय परिवार व्यवस्था है, परिवार जितने सुसंस्कृत होंगे,अपनी संस्कृति का तंत्र भी उतना ही विकसित होता जाएगा। संघ विचार परिवार ने परिवार सहभोज कार्यक्रम पूर्व में किया गया, जिसमें समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की,और बड़ा समर्थन मिला।
इंटरनेट के दुष्परिणाम
कोरोना काल में मोबाइल, इंटरनेट आदि का उपयोग अधिक बढ़ गया है। जिसके दुष्परिणाम भी हम सबको पता है, अतः कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय ई उपवास का कार्यक्रम 9 अगस्त को रखा गया है। इस उपवास में परिवार सहित भागीदारी करनी है। 8 अगस्त की रात्रि 12:00 से 9 अगस्त रात्रि 10:00 बजे तक ई उपवास के दौरान मोबाइल,इंटरनेट टीवी, लैपटॉप तथा अन्य श्रव्य ,दृश्य उपकरण बंद रखने हैं। विशेष परिस्थितियों के लिए परिवार में केवल एक ही मोबाइल को ऑन रखें। बाकी के सभी स्विच ऑफ कर लें, ई उपवास की जानकारी अपने रिश्तेदारों,परिचितों व मित्रों को भी अवश्य दें ताकि वो जरूरी बातें 9 तारीख से पूर्व या 9 तारीख के बाद कर लें।
इस तरह से बिताएं दिन
दिनचर्या व्यबस्थित करने हेतु प्रातः 6:00 बजे जागरण, प्रातः 7:00 से 7:30 बजे तक कुटुंब शाखा, 7:35 से 8:00 तक गृह व आसपास स्वच्छता,स्नान आदि,प्रातः 9:00 से 9:30 तक सामूहिक उपासना, प्रातः 10:00 बजे सामूहिक जलपान, 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक परिवार बैठक, अपराहन 1:00 बजे सामूहिक भोजन, अपराहन 2:00 से 4:00 बजे तक मौन विश्राम, 4:30 बजे अल्पाहार, 4:30 बजे से 6:30 बजे तक पारिवारिक चर्चा जिसमें हम पुरानी फोटो देखें, पांच पीढ़ियों की चर्चा करें, सेवा कार्य के बारे में चर्चा करें, शाम 7:00 से 8:00 बजे संगीत, नृत्य, हास्य, 8:15 आरती सामूहिक, 9:00 बजे सामूहिक भोजन,10:00 बजे विश्राम से पूर्व गीत का गायन करें।
जन जागरण करेंगे
भारतीय जनता पार्टी के नेता केके भारद्वाज ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु सभी सामाजिक संगठनों समाज के प्रबुद्ध नागरिकों मठ मंदिरों की महंत आदि भी जन जागरण करेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से डीपी लगा कर या फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप और ट्विटर द्वारा भी अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
- Πληρωμές Μπόνους Twin Casino και Εξυπηρέτηση Πελατών στην Ελλάδα - October 18, 2026
- Herospin Casino – Safe Regulated and Adored in Australia - October 17, 2026
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026