Agra, Uttar Pradesh, India. बेटियों के सर्वांगीण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में सहभागिता भी जरूरी है। इस मनोभाव के साथ बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रमुख सामाजिक संस्था सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में महामेधा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में ड्रॉइंग एवं पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियाँ अर्जित करने वाली अलीशा राघव, जिमनास्टिक खेल में जूनियर नेशनल चैंपियन आयुषी शर्मा और जी टीवी पर अपने अभिनय से धूम मचा चुकी रुद्रा रघुवंशी को महामेधा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इन्होंने किया सम्मान
सेवा आगरा के संस्थापक- अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’, संस्थापिका श्रीमती सुमन गोयल के साथ महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के प्रबंधक और ट्रस्टी मनमोहन चावला, रविकांत चावला तथा संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोहिनी तिवारी ने संयुक्त रूप से तीनों प्रतिभाशाली बेटियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान रिटायर्ड आईएएस श्रीराम, डॉ. अनिरुद्ध राघव, डॉ. अभिलाषा सिंह राघव, नीलेश कुमार शर्मा, मीतेन रघुवंशी और प्रभजोत कौर रघुवंशी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
समारोह का संचालन डॉ. पिंकी भारद्वाज ने किया।
पाँच सौ बेटियों का करेंगे सम्मान
समारोह में सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल “पेंट” और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनमोहन चावला ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा आगरा और महाकाली धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रुप से पाँच सौ मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। 11 सितंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे से संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर पर समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में यूपी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इस वर्ष इंटरमीडिएट में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली आगरा की 500 बेटियों को महामेधा सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मान के लिए इच्छुक बेटियों के निशुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यहाँ कराएं पंजीकरण
1. संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी, बल्केश्वर, आगरा
2.. गोयल पेंट, सुल्तानगंज की पुलिया, आगरा
3. बाबूलाल सर्राफ, बेलनगंज, आगरा
4. राजकमल कन्या इंटर कॉलेज, केदार नगर, शाहगंज, आगरा
5. कमल बुक डिपो, ट्रांस यमुना कॉलोनी, आगरा
6.. टीकम स्टेशनरी, शाहगंज, आगरा
7.. पीके बुक सेंटर, टेढ़ी बगिया, आगरा
8. संजय स्टेशनरी, कारगिल पेट्रोल पंप के निकट, सिकंदरा, आगरा
- ‘सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार - September 29, 2026
- ‘सरकार बनने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा’… ऐसा महिला बैंककर्मी से कहने वाला सपा नेता गिरफ्तार - September 29, 2026
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026