Agra (Uttar Pradesh, India) । कॉरपोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस (सीसीएलए) एवं टीबीआई-9 मीडिया नेटवर्क द्वारा रावी ईवेंट्स के सहयोग से होप इंडिया कॉन्क्लेव आयोजित की गई। होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित कॉन्क्लेव में परिचर्चा का विषय था वर्तमान परिदृश्य में भारत की आशा है। इस समारोह में रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा को उनकी उपलब्धियों के लिए लीजेंडरी अवॉर्ड प्रदान किया गया।
सपनों की याद दिलाता है अवॉर्ड
उनके साथ ही आगरा के 14 अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों, डॉक्टरों, कारोबारियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि अपने घर में मिले सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है, क्योंकि यह आपको अपने बचपन के उन सभी सपनों की याद दिलाता है जो बड़े होते हुए और अपने संघर्ष के समय आपने देखे थे। डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा की उपलब्धि पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. जयदीप मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सकों ने उन्हें बधाई दी।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026