Agra (Uttar Pradesh, India) । एक बड़ी उपलब्धि तक पहुंच ताजनगरी शुक्रवार को महज एक कदम से चूक गई। आगरा की डॉ. जयदीप मल्होत्रा की गर्भवती महिलाओं को समर्पित एक ‘आईमम्ज‘ ऐप को आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज में दूसरे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह ऐप निश्चित ही स्वास्थ्य क्षेत्र का प्रथम इनोवेशन खिताब अपने नाम करेगी। परिणाम जानने के लिए आगरा के तमाम डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों और आम नागरिकों की सांसें अटकी रहीं।
वोट कम मिलने से दूसरा स्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी ऐप्स पर निर्भरता खत्म करने के लिए चार जुलाई को आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की शुरूआत की थी। देश भर में स्टार्टअप और तकनीकी उद्यमियों ने इसमें बढ़चढ़ कर दिलचस्पी दिखाई। देश भर से कुल 7000 ऐप ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसके स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉ. जयदीप मल्होत्रा, रवि तेजा, राजेश जी, मयूर धु्रपदे द्वारा तैयार आईमम्ज पहले दो स्थान तक पहुंची थी। कुछ वोटों के अंतर से निर्णायक मोड़ पर आकर यह ऐप स्वास्थ्य क्षेत्र के एक अन्य ऐप एसएसजी से पिछड़ गई।
लाइव प्रसारित हुआ ग्रेंड फिनाले
इस कार्यक्रम को आज माईगवर्मेंट डॉट इन पर यूट्यूब के जरिए प्रसारित किया गया था। इस दौरान वोटिंग जारी रही और आगरा के साथ ही देश भर से लोग अपनी पसंदीदा ऐप को विजयी बनाने के लिए वोटिंग करते रहे। अंत में प्रतिष्ठित ज्यूरी ने अपना फैसला सुनाया। इससे पूर्व डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने प्रसारित कार्यक्रम के अंतर्गत आईमम्ज ऐप का प्रजेंटेशन दिया।
क्या है आईमम्ज
फोग्सी की पूर्व अध्यक्ष, रेनबो आईवीएफ की निदेशक और को-फाउंडर एंड डायरेक्टर आईमम्ज डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि देश में कई महिलाओं को गर्भावस्था में खुद की देखभाल की समुचित जानकारी नहीं होती। वे अपने से बड़ी किसी भी महिला की सलाह मान लेती हैं। कई बार सलाह देने वाले को ही सही जानकारी नहीं होती। लेकिन अब आईमम्ज के जरिए गर्भवती महिलाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म मिला है, जिससे उन्हें सटीक जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है। कोई असमंजस होने पर एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकते हैं।
घर बैठे मिलती है जानकारी
ऐप एडवाइजर डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, को-फाउंडर रवि तेजा और डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों, खान-पान, स्वास्थ्य समस्याओं, लक्षणों के बारे में बताने के साथ ही उनसे बचने पर जानकारी दी गई है। प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाएं, क्या करें, कौन सी एक्सरसाइज करें सब बताया गया है। गर्भावस्था से जुड़ी शैक्षणिक विषयवस्तु, पोषण-स्तनपान की जानकारी, मधुमेह, हाइपरटेंशन, कुपोषण, गर्भवती एवं गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी इस एप के जरिए आप घर बैठे ही हासिल कर सकते हैं।
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Mobile Gaming Wild Toro 3 Slot Anywhere - October 30, 2026