डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धिः RSS का संगठन भारतीय किसान संघ नाराज, 12 जिलों में होगा आंदोलन

डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धिः RSS का संगठन भारतीय किसान संघ नाराज, 12 जिलों में होगा आंदोलन

NATIONAL POLITICS REGIONAL

बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा- सरकार को प्रजा की भी चिन्ता करनी चाहिए

जिलाध्यक्षों व प्रांत पदाधिकारियों से कहा- शनिवार से मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग करें

Agra (Uttar Pradesh, India) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का संगठन है भारतीय किसान संघ Bharatiya kisan sangh। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ हमेशा मुखर रहा है। डीजल और पेट्रोल में हो रही बेहताश मूल्य वृद्धि पर भारतीय किसान संघ नाराज है। भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने बृज के सभी 12 जिलों में आंदोलन की घोषणा की है।

जनता के साथ लूट

श्री चाहर ने कहा है कि अन्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 42 डॉलर प्रति बैरल हैं। तेल कंपनियां डीजल व पेट्रोल के मूल्य प्रतिदिन बढ़ाकर किसानों और आम जनता को लूट रही हैं। कोरोना और लॉकडाउन के कारण किसान से लेकर सभी वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में भी तेल कंपनियां किसानों व जनता को लूट कर उन पर अत्याचार कर रही हैं।

सरकार प्रजा की भी चिन्ता करे

उन्होंने कहा कि तय ये हुआ था कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ेंगी तो डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ेंगे। कच्चे तेल के रेट कम होंगे तो कम किये जायेंगे लेकिन कच्चे तेल की कीमत कम है तो भी रेट बढ़ रहे हैं। ये तो सरासर अन्याय है। अब सरकार को चुप नहीं रहना चाहिए। सरकार प्रजा की भी चिंता करे। तेल कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाए।

मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की जाएगी

भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने आज ब्रज प्रान्त के सभी 12  जिलों को पत्र जारी किया है। किसान संघ के जिलाध्यक्षों व प्रान्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में अपने-अपने जिले में प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के नाम ज्ञापन देकर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग करें।

शनिवार से आंदोलन

श्री चाहर का कहना है कि डीजल के रेट बढ़ने से भाड़ा से लेकर हर रोजमर्रा की बस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। किसानों की तो फसल लागत बढ़ रही है। किसानों को उपज में बड़ा घाटा होगा। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। श्री चाहर ने कहा है कि किसान संघ तेल कंपनियों की लूट का शनिवार से प्रान्त के सभी जिलों में प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के नाम ज्ञापन देकर विरोध करेगा। अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो सड़क पर भी उतरा जाएगा।

1 thought on “डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धिः RSS का संगठन भारतीय किसान संघ नाराज, 12 जिलों में होगा आंदोलन

  1. Pingback: News: Breaking News, National news,Sports News, Business News and Political News | livestory time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *