Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। विभिन्न कान्वेंट स्कूलों द्वारा अभिभावकों से फीस की मांग की जा रही है। फीस न देने पर स्कूलों से नाम काटने की धमकी दी जा रही है। इससे आक्रोश है। छात्र अभिभावक कल्याण संघ के संस्थापक शशि भानु गर्ग, हेमेंद्र गर्ग सह संयोजक, अनिल बंसल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण से मिला। उन्हें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के आदेश की खुलेआम मुखालफत की जा रही है। उन्हें तीन माह से बन्द स्कूलों की फीस माफ कराने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपा गया।
मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री क साथ बैठक कराऊंगा
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने ज्ञापन पर सहमति जताई। इस संदर्भ में शीघ्र ही छात्र अभिभावक कल्याण संघ के साथ मुख्यमंत्री, उप मुख्मंत्री महोदय व प्रदेश के शिक्षा मंत्री के साथ ही प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार की मौजूदगी में एक बैठक द्वारा इस समस्या के समाधान की बात की। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही आदेश दिया जा चुका है कि अभिभावकों को फीस के लिए प्रताड़ित नहीं किया जा सकता है। अगर कोई विद्यालय ऐसा करता है तो उनके खिलाफ शासन की मंशा के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
तीन माह की फीस माफ कराने के लिए जनता का सहयोग करे
छात्र अभिभावक कल्याण संघ के संस्थापक, शशि भानु गर्ग, हेमेंद्र गर्ग (H K Garg) संयोजक, अनिल बंसल जी द्वारा बताया गया कि अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अभिभावकों कि लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी जनप्रतिनिधियों से मांग की जाएगी की वह प्रदेश सरकार पर दबाव बना कर विगत तीन माह की फीस माफ कराने के लिए जनता का सहयोग करें। जनता को राहत दिलाने के लिए दबाव बनाएं।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो में नरेंद्र मोहन चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल, राजू राजपूत, तीर्थ राज, अशोक वार्ष्णेय, महेश वार्ष्णेय, अंकुर गुजर, अनिल ठाकुर , धीरज यादव, केके अग्रवाल, चतुर्भुज गौतम, लोकेश अग्रवाल, कुश अग्रवाल, लव अग्रवाल, उमेश सिह, उधव शर्मा, शैलेश ठाकुर, सौरभ खंडेलवाल, रवि शर्मा, पवन अग्रवाल, राजीव मित्तल, यदु अग्रवाल आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।
- Where Prosperity Meets Independence for Canada Players at Betrepublic Casino - November 6, 2026
- Ik analyseerde GramsBet Casino promoties maandelijks: Conclusies voor Nederland - November 4, 2026
- Språkspärr i Sweet Rush Bonanza Slot Chat för Inhemsk Trygghet - November 3, 2026