उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मुलाकात की और हालचाल पूछा।
आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में दिगंबर अखाड़ा के महंत श्री सुरेश दास जी महाराज से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
प्रभु श्री राम उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/hA6kikq0ln
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 2, 2024
सीएम योगी ने मेदांता अस्पताल में भर्ती दिंगबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आधा घंटा हॉस्पिटल में रहे। इस दौरान उन्होंने अन्य मरीजों से भी बातचीत की।
सीएम योगी ने शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि-
आज लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में दिगंबर अखाड़ा के महंत श्री सुरेश दास जी महाराज से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभु श्री राम उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
-एजेंसी
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026