Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. 17 दिसम्बर से आगरा महानगर में मीट की आपूर्ति बाधित है। नगर निगम द्वारा संचालित स्लॉटर हॉउस में पशु कटान बंद पड़ा है। इसको लेकर मीट कारोबारियों में आक्रोश व्याप्त हैं। व्यापारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मंगलवार को व्यापारियों की और से संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कई पार्टियों के नेताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने पत्रकारों के समक्ष अपनी मांग बताई।
मीट कारोबारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी पर नगर निगम के खजाने में घपला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं। साल में तीन बार स्लॉटर हाउस को बंद करा चुके हैं। इससे नगर निगम को भारी नुकसान हो रहा हैं। आरोप है कि पशु कटान के रूप में 1100 रुपये लिए जा रहे हैं और इसकी रसीद नहीं मिल रही है।
व्यापारियों का आरोप हैं कि स्लाटर हॉउस को बिना जानकारी के जब चाहे बंद करा दिया जाता है, बावजूद इसके कि व्यापारी सभी शर्तों के साथ काम कर रहे हैं।
बताया गया कि वधशाला का पहले टेंडर एलाना कंपनी के पास था तब एक पशु के 425 रुपये कटाई जाती थी जिसकी रसीद भी व्यापारी को तुरंत दी जाती थी। इस वर्ष पशु कटान का निर्धारित मूल्य एक साल के भीतर बढ़ा कर 1100 रुपये कर दिया हैं। जानवर कटान का शुल्क देने के बावजूद व्यापारियों को रसीद नहीं मिल रही है।
व्यापारियों का आरोप हैं कि पिछले डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत गया, ठेकेदार कंपनी ने नगर निगम को पैसा जमा नहीं किया है। सदन में पार्षदों ने इसका मुद्दा उठाया था। तब मेयर ने स्लॉटर हाउस की चाबी अपने पास रख ली। 17 दिसम्बर से पशु वधशाला बन्द है। इससे नगर निगम का एक लाख 20 हजार रुपये का रोज का नुकसान हो रहा है। व्यापारी परेशान हैं। शहर में मीट की आपूर्ति ठप है।
आगरा स्लॉटर हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी जाफर ने नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि स्लाटर हाउस में पशुओं के छोटे बच्चों को काटा जा रहा है। सरकार ने छोटे पशुओं के कटान पर सख्ती से रोक लगाई है।
प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने मीट व्यापारियों के समर्थन में इस लड़ाई को लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी जब सरकारी मानकों का पूर्ण रूप से पालन कर रहे हैं तो उनके साथ ये उत्पीड़न क्यों किया जा रहा हैं। समाजवादी पार्टी मीट कारोबारियों की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं।
इस मौके पर आसिफ आजाद एडवोकेट, इरशाद कुरैशी, इंडिया गठबंधन के नेताओं में बसपा पार्षद दल के नेता मोहम्मद सोहेल कुरैशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शरीफ कुरैशी, कांग्रेस नेता अदनान कुरैशी आम आदमी पार्टी के नेता कपिल बाजपेई, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
- आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में एबीवीपी का ‘उभरता भारत, नई आशाएं’ कार्यक्रम, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील - October 13, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी: चिकित्सकों ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक से 40 वर्षीय मरीज की किडनी का ट्यूमर निकाला, स्वस्थ हिस्सा बचाया - October 13, 2026
- Agra News: ढाई दशक पुराने कुख्यात ‘ओपी गैंग’ के पुराने गुर्गे आपस में भिड़े, शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज - October 13, 2026