CBI ने मंगलवार देर रात दिल्ली स्थित ओपीजी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमोटर संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। संजय पर आरोप है कि वे कथित तौर पर शेयर बाजार में जल्दी पहुंच प्राप्त करके लाभ कमाने के लिए सुविधा का दुरुपयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी एनएसई की पूर्व सीईओ और प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्ण और बाजार के पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुप्ता को उनकी कंपनी के खिलाफ को-लोकेशन घोटाला मामले में एजेंसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के चार साल बाद गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि हाल की सीबीआई जांच से पता चला है कि उन्होंने कथित तौर पर सबूत नष्ट करने की कोशिश की और एनएसई को-लोकेशन घोटाला मामले की जांच कर रहे सेबी के अधिकारियों को रिश्वत भी दी।
-एजेंसियां
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, एक महिला की मौत, कई यात्री घायल - March 23, 2026
- काश! वह साथ लौट आती… नाराज पत्नी को लाने गए युवक की हादसे में मौत, बाह में मचे कोहराम से हर आंख नम - March 23, 2026
- देसाई फाउंडेशन ने भारत में 1.2 करोड़ लोगों तक पहुँचने की बड़ी उपलब्धि हासिल की - March 23, 2026