CBI ने मंगलवार देर रात दिल्ली स्थित ओपीजी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमोटर संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। संजय पर आरोप है कि वे कथित तौर पर शेयर बाजार में जल्दी पहुंच प्राप्त करके लाभ कमाने के लिए सुविधा का दुरुपयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी एनएसई की पूर्व सीईओ और प्रबंध निदेशक चित्रा रामकृष्ण और बाजार के पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गुप्ता को उनकी कंपनी के खिलाफ को-लोकेशन घोटाला मामले में एजेंसी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के चार साल बाद गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि हाल की सीबीआई जांच से पता चला है कि उन्होंने कथित तौर पर सबूत नष्ट करने की कोशिश की और एनएसई को-लोकेशन घोटाला मामले की जांच कर रहे सेबी के अधिकारियों को रिश्वत भी दी।
-एजेंसियां
- आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा टला: अल्लाह बख्श चौराहे के पास मलबा गिरने से गुजर रहा परिवार चपेट में आया - September 20, 2026
- इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप: आगरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन - September 20, 2026
- आगरा में लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: मलपुरा क्षेत्र में पेट्रोल पंप सेल्समैन पर चाकू से हमला, सतर्क भीड़ ने दोनों बदमाशों को दबोचा - September 20, 2026