उन्नाव/बांगरमऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में नसीरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हृदयविदारक हादसे में लखनऊ की एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 30 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 55 यात्री सवार थे, जो दिल्ली से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
दिल्ली से लौट रहे थे ‘ऑनलाइन ट्रेडिंग’ कंपनी के सदस्य
जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े हुए थे। वे दिल्ली में आयोजित कंपनी के एक बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस लखनऊ लौट रहे थे। जैसे ही बस नसीरपुर (उन्नाव) के पास पहुँची, अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के पहिए रिम समेत उखड़कर दूर जा गिरे।
महिला की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
हादसे में लखनऊ के गोसाईगंज निवासी 55 वर्षीय तारावती देवी (पत्नी त्रिभुवन) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अन्य 30 घायलों को आनन-फानन में बस से बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का उपचार
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा (UPEIDA) की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँच गई। क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
20 से अधिक घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जांच में खुलासा: ड्राइवर को आई थी झपकी
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस चलाते समय चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ जारी है।
- उटंगन नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा: निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मचा हड़कंप, गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी - August 19, 2026
- आगरा के अछनेरा क्षेत्र में कुलदेवी मंदिर के पास युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही आया था बहनोई के घर - August 19, 2026
- लविश्का के जीवन की नई सुबह: आरबीएसके योजना के तहत दिल के छेद का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, परिवार में लौटी खुशियां - August 19, 2026