मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर डॉक्टर मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा किया है
Agra (Uttar Pradesh, India)। भाजपा रावली मंडल ने जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 67 वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मनाया। ब्रजक्षेत्र मीडिया संयोजक (रावली मंडल प्रभारी) और मुख्य वक्ता केके भारद्वाज ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया
धारा 370 हटाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी
इस मौके पर केके भारद्वाज ने कहा- एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास हेतु धारा 370 व 35A को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण डॉ. मुखर्जी ने किया था। मुखर राष्ट्रवाद के अगुआ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अनुच्छेद 370 व बीजा परमिट के विरोध में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। 67 साल बाद 6 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर डॉक्टर मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि देकर करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा किया है।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल वैत व संचालन मंडल महामंत्री ओम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा, राघवेंद्र मुदगल, अशोक पिप्पल, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह कोरी, विकास शिवहरे, निधि पाठक, प्रवीन जैन, राजेश सोनकर, रामा शर्मा, रोहित चंदेल, सुनील सिकरवार, विशाल श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026