वर्चुअल सभा के माध्यम से भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष को याद किया
Agra (Uttar Pradesh, India)। एक देश में एक निशान और एक विधान लागू करने के लिए कृत संकल्पित, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी के 68वें बलिदान दिवस पर देश भर में भाजपा ने याद किया। भाजपा जिला आगरा इकाई ने उनका बलिदान दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से याद कर मनाया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
सभा में क्या बोले जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह के कैम्प कार्यालय पर उनको याद किया। वीडियो कांफ़्रांसिग के माध्यम से जिले के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक इस कार्यक्रम में जुड़े। जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने कहा कि पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी का सपना था कि जम्मू कश्मीर में भी भारत का कानून लागू हो एवं यहां पर भी भारत का झंडा फहरे। उस सपने को मोदी सरकार ने धारा 370 व 35A हटा कर पूरा कर दिया है। आज का बलिदान दिवस सही मायने में सार्थक हुआ है। हमें गर्व है कि हम उनका वो सपना पूरा कर सके।
ये लोग भी जुड़े
वर्चुअल सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह ने की। संचालन जिला महामंत्री विजय आर्यन ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय चौहान, संतोष कटारा, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर माहौर, दिनेश गोयल, रामकुमार शर्मा, नाथूराम वर्मा, शिवकुमार प्रमुख, सोनू चौधरी, मेघराज सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पथिक, जिला मंत्री बबीता चौहान, सहदेव शर्मा, देवेंद्र वर्मा, हीरा सिंह, मानवेंद्र राठौड़, अंजू सचान, कौशल अग्रवाल, हेमंत तिवारी, थान सिंह सोलंकी, अरुण शर्मा, हरवीर सिंह परमार, नीरज गुप्ता के अलावा सभी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती इंदु जादौन, किसान मोर्चा के चौधरी रामवीर सिंह, पिछड़ा वर्ग के कप्तान सिंह वर्मा, युवा मोर्चा के सतेंद्र त्यागी, गोपाल शर्मा, नितिन खरे आदि उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समन्वयक आईटी के जिला संयोजक सुधीर सिंह और मनीष कटारा थे।
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026
- The Place Where Luck Never Sleeps for UK is LolaJack Casino - October 5, 2026
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026