आगरा : 10 मार्च, सुबह 10.30 बजे से अग्रवन,वाटर वर्क्स चौराहा, आगरा पर नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2025-26 सम्पन्न हुआ। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स,यूपी, के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग बहुत ही उत्साह से किया।
अध्यक्ष पद के लिए कड़ा तृकोणीय मुकाबला रहा।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे :
अध्यक्ष पद के लिए संजय गोयल(मुम्बई वाले)भारी मतों से विजयी हुए।
उपाध्यक्ष पद के लिए : संजय गोयल और विवेक जैन निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए : संजय अग्रवाल ने जीत दर्ज की।
समूह 6 से : अंबुज गोयल,अखिल मोहन, अनुज विकल और महेश अग्रवाल निर्वाचित हुए।
समूह 10 से : रवि अग्रवाल और मोहित गर्ग निर्वाचित हुए।
समूह 12 से : अशोक गुप्ता निर्वाचित हुए।
अन्य समूहों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जो इस प्रकार हैं।
ग्रुप 1- योगेश सिंघल,जितेंद्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार बंसल। ग्रुप 2- रविंद्र अग्रवाल, विजय बंसल, राजेश कुमार गुप्ता। ग्रुप 3–राज कुमार भगत, रितेश गोयल। ग्रुप 4 – रंजीत सामा, राजीव कुमार जैन, चंद्र मोहन सचदेवा, नारायण बेहरानी। ग्रुप 5- मनीष निगरानी, सुशील बंसल। ग्रुप 7- अनूप गोयल। ग्रुप 8 – राजीव सिंघल। ग्रुप 9 – संजय गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, केशव दत्त गुप्ता। ग्रुप 11 – राजीव अग्रवाल। ग्रुप 13 – सतीश अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विकास मित्तल। ग्रुप 14 – मनोज अग्रवाल
चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया।
चैम्बर पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स,आगरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
सभी ने चुनाव समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए हार्दिक बधाई दी।
- Agra News: नेशनल चैम्बर के संजय गोयल एडवांस बने नए अध्यक्ष, अनिल अग्रवाल को 217 मतों से हराया, संजय गोयल आगरा स्टील और विवेक उपाध्यक्ष बने - March 10, 2025
- Agra News: श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर के फाग उत्सव में बरसाने की लट्ठमार होली ने किया आनंदित, रसिया गान कर भक्तों ने खेली फूलों की होली - March 10, 2025
- Agra News: श्रीमद् भागवत कथा में रासलीला फूलों की होली के साथ हुआ श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह - March 10, 2025