आगरा। आगरा कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘ह्यूमन वैल्यूज़ एंड प्रोफेशनल एथिक्स’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में लखनऊ विवि के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. सरोज ढल ने कहा कि पर्यावरण और समाज व्यक्ति से परे हैं।
आगरा कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुए इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ढल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति के बजाय समाज, परिवार और पर्यावरण को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि “व्यक्तिगत सफलता तभी सार्थक है जब वह समाज और पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व के साथ जुड़ी हो।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने की और समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. मीरा सिंह ने विषय की पृष्ठभूमि प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया तथा डॉ. महादेव सिंह ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. शिव कुमार सिंह, डॉ. अनुराग पालीवाल, डॉ. पिंकी यादव (बीडीएम कॉलेज, शिकोहाबाद), तथा डॉ. तबस्सुम (कस्तूरबा गांधी कॉलेज, फिरोजाबाद) ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षकों जैसे डॉ. रचना सिंह, डॉ. पूनम चांद, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. भूपाल सिंह, डॉ. कमलेश शर्मा, डॉ. अंशु चौहान, डॉ. दीपाली सिंह, डॉ. डी. पी. सिंह एवं डॉ. एस. पी. सिंह ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
- आगरा में शादी समारोहों के लिए पुलिस की 12 सूत्रीय सख्त गाइडलाइन जारी; सड़क पर बारात, घुड़चढ़ी व पार्किंग पर लगी रोक - November 21, 2026
- आगरा में सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी: सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - November 21, 2026
- श्री कृष्ण लीला महोत्सव: आगरा में पहली बार मंचित हुई राजा हरिश्चंद्र की लीला; सत्य, त्याग और धर्म के संदेश से भावविभोर हुए श्रद्धालु - November 21, 2026