आगरा। मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि मानसून से पूर्व सभी नाले की सफाई का यही उपयुक्त समय है। मैन्युअल अथवा मैकेनिज्म रूप से नाले की सफाई का एक्शन प्लान बनाते हुए तत्काल सफाई कार्य शुरू कराया जाए।
सभी नाले की तलीझाड़ सफाई हो। सीवर लाइन की भी सफाई करायी जाए। प्रयास हो कि नाले सफाई हेतु 31 मई तक समयसीमा निर्धारित की जाए।
मंडलायुक्त सिंह ने यह भी निर्देश दिए हैं कि गर्मी के मौसम में चारों जनपदों में पेयजल की समस्या न हो। पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर किसी मशीनरी से संबंधित कोई कमी या समस्या है, तो उसे अभी से ही दूर कर लिया जाए। वहीं गौशालाओं में भी पेयजल, भूसा-चारा, शेड इत्यादि की उपयुक्त व्यवस्था रहे। कहीं से भी गोवंश के मरने की खबर न आये। अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
उन्होंने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जंयती को लेकर निर्देश दिए कि जिस जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और जहां भी आंबेडकर जी की मूर्ति स्थापित है, उस स्थल पर व आसपास समुचित साफ-सफाई करा दी जाए।
यह निर्देश मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने आज आगरा मण्डल के स्थानीय निकायों पर लंबित ऑडिट आपत्तियों को लेकर आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में जनपदवार ऑडिट आपत्ति की रिपोर्ट रखते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार बंसल ने अवगत कराया गया कि मथुरा में कुल 20143, आगरा में 15949, फिरोजाबाद में 7591 और मैनपुरी में 5177 प्रकरण लंबित हैं। वर्तमान में कई नगर पंचायतों में न के बराबर या बहुत कम ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। ऑडिट से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जाते हैं। कई आपत्तियां ऐसी हैं, जो अनावश्यक रूप से लगायी जा रही हैं।
मण्डल आयुक्त ने निर्देश दिए कि जितनी भी ऑडिट आपत्तियां हैं, उनकी निकायवार सूची कर उन्हें उपलब्ध करा दी जाए। उसका अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जाए। कई आपत्तियां अनावश्यक या छोटे मोटे प्रकरण से संबंधित हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। जिन प्रकरणों में वसूली हो सकती है, की जाए। सबसे ज्यादा लंबित आपत्तियों को भी प्रमुखता से लिया जाए। सभी आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार ही होना चाहिए।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार बंसल, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी आगरा सेवानंद शरण त्रिपाठी और मथुरा अधिकारी विजय कुमार, प्रधान सहायक सुलभ बख्शी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026