हीराबानो खमकार फाउंडेशन द्वारा 7,500 रुपये के चेक वितरित, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक दी गई
सूरत (गुजरात), मार्च 17: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को सूरत के घोड़दौड़ रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में हीराबानो खमकार फाउंडेशन द्वारा विशाल समाजसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5100 बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 7,500 रुपये के चेक वितरित किए गए, जबकि लगभग 1,25,000 विद्यार्थियों को नोटबुक प्रदान की गई।

कार्यक्रम में करीब 15 हजार लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सी.आर. पाटिल, राज्य गृह मंत्री हर्ष संघवी, विधायक संगीताबेन पाटिल, विधायक प्रवीण घोघारी, कुमार कानाणी, सांसद मुकेश दलाल, शहर अध्यक्ष परेश पटेल, मेयर दक्षेश मावाणी, पूर्व मेयर हेमाली बोघावाला तथा डिप्टी मेयर नरेंद्र पाटिल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फाउंडेशन के पियूषभाई देसाई (नाणोटा) ने बताया कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। दशहरा के दिन 251 बेटियों से शुरू हुई यह पहल अब 5100 बेटियों तक पहुंच चुकी है और अब तक लगभग 4800 बेटियों को चरणबद्ध तरीके से सहायता दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर लगभग 3.5 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके साथ ही केंदीय मंत्री सी.आर.पाटिल के 72वें जन्मदिन के अवसर पर 72 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
- मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, दिया न्याय का भरोसा, कहा- ‘पीडीए अब सहेगा नहीं’ - July 11, 2026
- राम मंदिर में चढ़ावे मामले पर नृपेंद्र मिश्र का बड़ा बयान: कहा- यह घटना हमारे लिए कलंक, सिस्टम में होगा सुधार - July 11, 2026
- धार्मिक विरासत का संगम: आगरा के बेलनगंज स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा महोत्सव का आगाज, भक्तों से जुड़ने की अपील - July 11, 2026