मैनपुरी। यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में घुस गई। हादसे के बाद कार करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह के करीब 6 बजे का है। जहां शाहदरा दिल्ली निवासी अजय कुमार अपने 2 साथियों जगजीत और मनीष के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार जब थाना करहल क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो एक दम से आगे चल रही डीसीएम में घुस गई और बुरी तरह फस गई। जिसके चलते कार करीब 300 मीटर तक ऐसे ही घिसटती चली गई।
बताया जा रहा है कि अजय कार चला रहे थे। हादसे के दौरान अजय की में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनके साथ बैठे जगजीत और पीछे की सीट पर बैठे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई अस्पताल पहुंचाया।
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026