मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में मॉब लिंचिंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि भीड़ ने गोकशी करते वक्त युवक को पकड़ लिया था।
घटना सोमवार तड़के 3:30 बजे हुई। भीड़ ने युवक को लाठी-डंडे और लात-घूसों से इतना मारा कि बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इलाके में तनाव के कारण फोर्स तैनात कर दी गई है।
मृतक का नाम शाहेदीन है। वह असालतपुरा का रहने वाला था। रात में ही प्रशासन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। अगली सुबह परिवार ने शव दफन कर दिया।
गोकशी की सूचना मिलने पर भीड़ पहुंची थी। घटना मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति में सोमवार तड़के 3.30 बजे हुई। आसपास के लोगों को भनक लगी कि कुछ लोग मंडी समिति परिसर में गोकशी कर रहे हैं। इसकी भनक लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
4 में से बाकी 3 लोग तो भाग गए, लेकिन शाहेदीन को भीड़ ने दबोच लिया। वह बचने के लिए हाथ जोड़ता रहा। लेकिन, गुस्साई भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी। इतना मारा कि वह मरणासन्न हो गया। ये पूरा इलाका हिंदू बहुल है।
पुलिस मॉब लिंचिंग में बुरी तरह जख्मी शाहेदीन को एक निजी अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान 21 घंटे बाद सोमवार रात साढ़े 12 बजे मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया- मंडी समिति परिसर में पहले भी गोकशी की घटनाएं हुई हैं। गोकशी को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई।
इलाके में पुलिस फोर्स तैनात मारपीट का जो वीडियो सामने आया है, उसे गाय का कटा सिर भी दिखाई दे रहा है। मामला संवेदनशील था। इसलिए अफसरों ने रात में पोस्टमॉर्टम कराया। मंगलवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शव दफन कर दिया गया। इलाके में सुबह 7 बजे से ही आसपास के थानों की फोर्स को तैनात कर दिया। ईदगाह एरिया में अभी भी चौकसी बरती जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026
- मथुरा: गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत से बड़ा बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पथराव, मौके पर पहुंचे DIG, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - March 21, 2026