कुएं में घुसे तीन युवकों की मौत, आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम, योगी देंगे दो-दो लाख रुपये

कुएं में घुसे तीन युवकों की मौत, आगरा-ग्वालियर हाईवे जाम, योगी देंगे दो-दो लाख रुपये

Crime NATIONAL REGIONAL

युवक तो खुद कुँए में घुसे थे। इसमें जाम लगाने की बात समझ में नहीं आ रही है।

Agra (Uttar Pradesh, India) ईश्वर न करे किसी को असमय मौत दे। यह दुख वही समझ सकता है, जिसके घर में मौत हो गई हो। वह भी युवाओं की। कुँए में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव निकाल लिए। लोग शवों को लेकर आगरा-ग्वालियर हाईवे पर आ गए। जाम लगा दिया। यह बात समझ से परे है। किसी ने हत्या की है तो बात समझ में आती है। युवक तो खुद कुँए में घुसे थे। इसमें जाम लगाने की बात समझ में नहीं आ रही है। खैर, हमारा काम घटनाओं को यथावत प्रस्तुत करना है, सो कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

ग्वालियर हाईवे पर है कस्बा सैंया। इसी के सौरा गांव में हाकिम सिंह का कुंआ है। इसके पानी का इस्तेमाल खेतों की सिंचाई में होता था। कुछ वर्षों से यह बंद था। रविवार को सुबह हाकिम का बेटा 20 वर्षीय भोलू, गांव के 18 वर्षीय पप्पू और 19 वर्षीय लखन इस कुंआ की सफाई करने गए थे। करीब एक घंटे बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे तो तीनों वहां नहीं दिखे। कुएं में झांककर देखा तो नीचे पड़े हुए थे।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उनको बाहर निकाला जा सका। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घरों में मातम पसर गया। घर वाले वहीं पर रुदन करने लगे। फिर पता नहीं क्या सूझी, घर वालों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। आगरा-ग्वालियर हाई-वे पर तीन घंटे तक जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। भीषण गर्मी में बुरा हाल हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया।