आगरा। थाना बरहन क्षेत्र के नगला बरी गांव में नीम के पेड़ से युवती का शव लटका मिलने का मामला आत्महत्या का तो नहीं लगता। घटनास्थल के हालात बता रहे हैं कि मौत की वजह हत्या भी हो सकती है।
युवती के घुटने मुड़े हुए थे और पैर ज़मीन को छू रहे थे, जिससे यह संदेह और गहरा गया है कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती। शव पर कांटों के निशान भी पाए गए हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा कर रहे हैं।
गांव में उस समय हड़कंप मच गया था जब गांव के बाहर एक नीम के पेड़ से एक 18 वर्षीय युवती का शव लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान रजनी पुत्री मानसिंह के रूप में हुई है। शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने चबूतरे के पास पेड़ से लटका मिला था।
परिजनों भी रजनी की मौत को आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने भी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया है कि गांव के ही एक युवक से कुछ समय पहले विवाद हुआ था, जो उसे अक्सर धमकाता और बदतमीजी करता था। परिजनों का आरोप है कि उसी युवक ने रजनी की हत्या कर, मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया।
पुलिस दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026