Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। कोविड-19 की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए वर-वधू के वरण का कार्यक्रम भी डिजिटल पद्धति से सम्पन्न होने लगा।
कहीं मास्क लगाकर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला
शादी समारोह भी अब सादगी नजर आने लगी है मजबूरी में ही सही, लोग महामारी के भय से एक दूसरे दूरी बनाने का प्रयास तो कर ही रहे हैं। वृन्दावन के विश्वास शर्मा, जो वृन्दावन के ही रहने वाले हैं तथा वधू विनीता जोशी, जो कोलकाता की रहने वाली हैं। इतनी बड़ी दूरी और फिर लौकिक तथा वैदिक, दोनों परम्पराओं का सही ढंग से निर्वाहन करना। अतः दोनों ओर से पूरी तैयारीयां पहले ही कर ली गईं थी। हां बस इसमें सबकुछ एक दूसरे को स्क्रीन पर देखकर करना था। लाइव फेसबुक पर प्राइवेट मोड में हुआ। संकल्प से लेकर मिठाई खिलाने तक सब किया गया। पंडितजी दोनों ओर के मंत्र एक ही जगह बैठकर पढ़ते रहे और विधि विधान से इस विवाह को सम्पन्न कराते रहे ।
वर-वधू को पक्का करने (वरण) का कार्यक्रम डिजीटल तकनीक से
पद्धति का निर्वाहन क्रमशः वधू व वर पक्ष के द्वारा पूर्ण वैदिक व सनातन धर्म के अनुसार रीति रिवाज से सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वैवाहिक कार्यक्रम से पूर्व, होने वाले वर-वधू को पक्का करने (वरण) का कार्यक्रम डिजीटल तकनीक से सम्पन्न हुआ।
एक साथ दो वरों की शादी करा दी
वहीं मथुरा में शादी समारोह के तामझाम से अलग दोपहर को ही शादी समारोह के आयोजन सम्पन्न कराये जा रहे है, एक साथ दो वरों की शादी करा दी ऐसे में सब यही चाह रहे हैं कि महामारी के साथ साथ खर्चा भी बचाने ख्याल रख रहे हैं। वारात दिन मे निकालने से लेकर ज्यादा लोगों को बुलाने के झंझट से बचने के चक्कर में कम से कम लोगों को ही आमंत्रित कर रहे हैं। साथ में यह भी विचार किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Pelaamisella intohimolla, kerää ylpeyttä – Millioner Casino Suomessa - October 25, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026