Agra, Uttar Pradesh, India. संत शिरोमणि भगवन आचार्य 108 गुरुदेव विद्यासागर के मुनि दीक्षा दिवस को लीडर्स आगरा परिवार ने सामाजिक सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर लीडर्स आगरा ने सेवा कार्य “प्रेम बेसहारा एवं मदर टेरेसा आश्रम के बेसहारा और दिव्यांग, मंदबुद्धि बच्चों के बीच किया।

सदस्यों ने बच्चों को आहार सामग्री वितरित की। उनके साथ बैठकर आहार ग्रहण किया। घोषणआ की गई कि लीडर्स आगरा की टीम जरूरत की अन्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन, प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक डॉ. अशोक कुशवाह, राहुल जैन, राजू सविता, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Latest posts by Special Correspondent (see all)