आगरा: G-20 समिट में भाग लेने के लिए विदेशी मेहमान आगरा आ रहे हैं। समिट में भाग लेने के साथ ही विदेशी मेहमान शहर के ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल और आगरा किला का भी दीदार करेंगे। विदेशी मेहमानों के अतिथि सत्कार के लिए आगरा शहर तो दुल्हन की तरह सजाया जा ही रहा है। ऐतिहासिक स्मारक आगरा किला और ताजमहल भी उनके भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। एएसआई के अनुसार 11 फरवरी को आगरा किला जबकि 12 फरवरी को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। जिसकी जानकारी पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल ने दी।
पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि एएसआई मुख्यालय दिल्ली से आदेश प्राप्त हुआ है कि 11 फरवरी को आगरा किला सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इस दिन जी-20 समिट में भाग लेने के लिए आगरा आने वाले विदेशी मेहमान आगरा किला निहारेंगे। 12 फरवरी को ताजमहल आम पर्यटकों के लिए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बंद रहेगा। इस दिन जी-20 समिट में भाग लेने के लिए आ रहे मेहमान ताजमहल को निहारेंगे।
पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल का कहना है कि पहले केवल 12 को ही ऐतिहासिक स्मारकों के बंद किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे लेकिन ऐसा होने से आम पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता। इसीलिए दोनों ऐतिहासिक स्मारकों को एक-एक दिन पूरी तरह से आम पर्यटकों के लिए बंद रखे जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। इस दौरान आगरा आने वाले पर्यटक आगरा किला बंद होने के दौरान ताजमहल का भ्रमण कर सकेंगे और ताजमहल बंद होने के दौरान आगरा किले के साथ अन्य ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर सकेंगे। यानी उनका आगरा आना व्यर्थ नहीं जाएगा।
पुरातत्वविद अधीक्षण राजकुमार पटेल का कहना है कि इस दौरान पर्यटकों को परेशानी न हो इसके लिए इसका प्रचार करने के साथ साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म व वेबसाइट से इसकी जानकारी दी जा रही है ताकि पर्यटक 11 फरवरी को आगरा किला और 12 को ताजमहल घूमने का प्लान न बनाये और न ही उसका ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराए।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026