Agra, Uttar Pradesh, India. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह के निमित्त आज बजरंग दल आगरा महानगर द्वारा एक विशाल वाहन यात्रा श्रीराम मंदिर रामलीला मैदान, आगरा किला से निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क पर समाप्त हुई। य़ात्रा में हजारों की संख्या में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। पुलिस ने यात्रा को सेंट जॉन्स चौराहे पर रोक दिया। बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते तनाव सा हो गया।

वाहन यात्रा जैसे ही संजय प्लेस पर आई, पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। हरीपर्वत पर आकर जाम लग गया। यात्रा सेंट जॉन्स चौराहा पर पहुंच गयी। यहां पुलिस अधीक्षक नगर भारी पुलिस बल के साथ आ गए। उन्होंने कहा कि यात्रा को यहीं समाप्त करें। बजरंगियों का कहना था कि सुभाष पार्क पर जाकर समाप्त करेंगे। बस इसी बात पर बहस हो गई। पुलिस ने प्रयास किया कि यात्रा भारत माता की मूर्ति पर जाकर समाप्त हो लेकिन बात बनी नहीं। अंततः यात्रा सुभाष पार्क पर जाकर विसर्जित की गई।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछले 500 साल से चल रही लड़ाई में हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया। इसी कारण राम मंदिर बन रहा है। आज हम सभी कार्यकर्ता वानर सेना के रूप में भगवान राम के मंदिर का निर्माण करने जा रहे हैं। प्रत्येक हिन्दू परिवार का अंश किसी भी रूप में इस मंदिर के निर्माण में लगना चाहिए और यह हमारा सौभाग्य होगा।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहा कि जब भगवान राम लंका पर चढ़ाई करने जा रहे थे तो उनका साथ वानर सेना ने सीता मां की खोज में दिया था। अंत में रावण का वध कर लंका पर विजय पाई थी। उसी प्रकार आज हम लोगों को भी इस भव्य निर्माण अपना सहयोग तन मन धन के साथ देना चाहिए। ऐसा अवसर कई जन्मों के बाद प्राप्त होता है लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इसी जन्म में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

विहिप के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि वाहन यात्रा का शुभारंभ मनकामेश्वर के महंत हरिहर पुरी द्वारा भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण, आरती और भगवा ध्वज दिखाकर किया। यात्रा रामलीला ग्राउंड से होती हुई बिजली घर, जमुना किनारा, बेलनगंज, जीवनी मंडी, गधापाड़ा, पालीवाल पार्क, संजय प्लेस, सूरसदन चौराहा, हरीपर्वत, सेंट जॉन्स चौराहा, राजा मंडी चौराहा, नालबंद चौराहा होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष पार्क पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता भगवान श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का संचालन प्रांत संयोजक राकेश त्यागी व महानगर संयोजक अनूप वर्मा ने किया।
यात्रा में प्रमुख रूप से सुनील पाराशर, अमित कुमार राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रमेंद्र जैन, दीपक अग्रवाल, धर्मेंद्र वर्मा एडवोकेट, विनोद माहौर, निशांत सिकरवार, विनोद शर्मा, अनुपम पंडित, रीना बहन, पिंकी शाक्य, वर्षा शर्मा, दीपक जैन, प्रभु दयाल, प्रमेंद्र जैन आदि उपस्थित थे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026