लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस साल राम नवमी के पर्व और सरकारी अवकाश को लेकर बना संशय अब समाप्त होता नजर आ रहा है। तिथियों के फेर के बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि योगी सरकार प्रदेश में दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है। यदि शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर मुहर लगती है, तो 26 और 27 मार्च दोनों दिन राम नवमी के उपलक्ष्य में छुट्टियां रहेंगी।
क्यों बनी संशय की स्थिति?
साल 2026 में राम नवमी का पर्व 26 और 27 मार्च, दोनों दिन मनाया जा रहा है। कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च को पहले से ही सरकारी छुट्टी घोषित है, लेकिन नवमी तिथि की समाप्ति 27 मार्च की सुबह हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भक्तों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही दो दिवसीय अवकाश का एलान कर सकते हैं।
राम नवमी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक मान्य रहेगी।
भगवान श्रीराम का जन्म मध्यकाल (दोपहर) में हुआ था, जो संयोग 26 मार्च को बन रहा है। वहीं, उदया तिथि को मानने वाले श्रद्धालु 27 मार्च को जन्मोत्सव मनाएंगे। अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। शासन की ओर से छुट्टियों के संबंध में आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026