Aligarh, Uttar Pradesh, India. डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह द्वारा अलीगढ़ के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके गुप्ता के साथ हुई बातचीत में अपशब्दों का प्रयोग करने पर उनके खिलाफ एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर द्वारा की गयी शिकायत की जाँच कमिश्नर अलीगढ़ को सौंपी गयी है।
वायरल ऑडियो में डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह द्वारा प्रभारी सीएमएस डॉ. गुप्ता को पचास जूते मारूँगा, बेवकूफ जैसे शब्दों के साथ ही गंदे शब्दों का प्रयोग किया गया है। नूतन ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि किसी भी आईएएस अफसर से ऐसी भाषा एवं शब्दों की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। यह अखिल भारतीय सेवा आचरण नियमावली के खिलाफ है तथा स्पष्ट प्रशासनिक कदाचार है।
इस संबंध में शासन द्वारा बताया गया है कि नियुक्ति विभाग के पत्र दिनांक 05 अक्टूबर 2020 के माध्यम से प्रकितूल तथ्यों के संबंध में कमिश्नर अलीगढ को जाँच दी गयी है। कमिश्नर द्वारा आख्या उपलब्ध कराये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026