Agra, Uttar Pradesh, India. श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत बुंदूकटरा क्षेत्र में निधि समर्पण का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के राम भक्तों द्वारा 35 लाख रुपए का योगदान किया गया। जिसमें विशेष रूप से श्री दुर्गा प्रसाद, उमेश कुमार अग्रवाल ने 11लाख रुपये, रामस्वरूप, रमेशचंद मित्तल ने पांच लाख रुपये का समर्पण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला ने कहा- भगवान राम के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर बनाने की शुभ घड़ी आज की पीढ़ी के समक्ष आई है, इसलिए हम सौभाग्यशाली हैं। रामचन्द्र जी ने 14 वर्ष के वनवास में आसुरी शक्तियों को विध्वंस करने के लिए सारे समाज को एकत्रित कर किया था। इसी प्रकार से 492 वर्षों के बाद पूरे हिन्दू समाज को एकत्रित करने हेतु यह मंदिर का निर्माण बहुत बड़ी शक्ति के रूप में हुआ है। मंदिर निर्माण में समाज के हर वर्ग के हर व्यक्ति का सहयोग मिले जिससे कि हर व्यक्ति यह कहे कि मंदिर मैंने बनवाया है, मैंने भी योगदान दिया है। पूरे देश में, पूरे विश्व में अच्छे राज्य की कल्पना रामराज्य की है। सब लोग चाहते हैं रामराज्य हो तो उसी के अनुरूप हमारे राजा राम का मंदिर बनने जा रहा है। 100 एकड़ में राजाराम का भव्य मंदिर विश्व का मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद चौहान सीए ने किया।
श्री दुर्गा मंदिर डिफेंस एस्टेट, अग्रधाम सेवा सदन सेवला, पत्थर व्यापार संघ सेवला श्री विष्णु दयाल बंसल, भगवान दास बंसल, संजय अग्रवाल सीए, वासुदेव प्रसाद मित्तल, चारुल अरोड़ा, संदीप मित्तल, दीनदयाल मित्तल, पंकज बंसल, चौधरी, गोपीचंद चौधरी, रणबीर सिंह, पंडित उमेश सैंथिया, ओम प्रकाश बंसल, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रामवीर सोवरिया, वासुदेव फौजदार, रामनिवास गर्ग आदि ने भी निधि समर्पण किया।
इस अवसर पर आगरा विभाग सह संघचालक विजय गोयल, छावनी महानगर संघचालक सुभाष अग्रवाल, भगवानदास बंसल, अशोक कुलश्रेष्ठ, सतीश अग्रवाल, पंकज खंडेलवाल, खगेश, मनमोहन निरंकारी, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, दिग्विजयनाथ तिवारी की उपस्थिति रही।
- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026