नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर संसद में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी को रोके जाने का मुददा संसद में उठाया। आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के कुछ टिप्पणी करने पर कांग्रेस सांसद हंगामा करने लगे। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने भी कांग्रेस का साथ दिया। बाद में कांग्रेस सांसद संसद की कार्यवाही का बहिष्कार कर वापस आ गए।
राहुल गांधी आज अपनी बहन सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ संभल जाने के लिए निकले थे, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद में गाजीपुर बॊर्डर से ही वापस लौटा दिया। जब इसकी जानकारी संसद में कांग्रेस सांसदों को मिली तो उन्होंने इस मुद्दे को संसद में उठाया।
लोकसभा में आसन पर बैठे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने हंगामा करते कांग्रेस सांसदों से कहा कि नेता विपक्ष को तो सदन में होना चाहिए, बाहर क्या कर रहे हैं। इस कांग्रेस सांसद और ज्यादा हंगामा करने लगे। सपा सांसदों का भी कांग्रेस को साथ मिला। बाद में कांग्रेस के सांसद बहिष्कार कर संसद से बाहर आ गए।
उधर गाजीपुर बॊर्डर से वापस लौटाए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी सीधे संसद ही पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी खुद भी संसद में संभल जाने से रोके जाने का मुद्दा उठा सकते हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- IILM Leads with a Commitment to Student Mental Health – Partners with YourDOST for 24/7 Support - August 20, 2025
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, गुजरात निवासी आरोपी गिरफ्तार - August 20, 2025
- भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा, फ़िल्म में निवेश के नाम पर पैसा लेने का आरोप - August 20, 2025